{"_id":"66bb7381b616ac3a6601561c","slug":"uttarakhand-27-hospitals-listed-in-ayushman-yojana-not-having-fire-noc-treatment-stopped-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: फायर NOC न होने पर आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध 27 अस्पतालों पर गिरी गाज, इलाज पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: फायर NOC न होने पर आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध 27 अस्पतालों पर गिरी गाज, इलाज पर रोक
Tue, 13 Aug 2024 08:28 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:28 PM IST
सार
Uttarakhand News: प्राधिकरण ने 27 अस्पतालों को नोटिस जारी कर सूचीबद्धता अस्थायी रूप से निरस्त की है। साथ ही अस्पतालों में नए मरीजों के इलाज पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण फायर एनओसी न होने पर आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध 27 अस्पतालों को नोटिस जारी कर इलाज पर रोक लगा दी है। अगले आदेशों तक अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर नए मरीजों का इलाज नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
अस्पतालों में आग की घटना को देखते हुए प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है। आयुष्मान योजना में कार्डधारक मरीजों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। कार्डधारक मरीजों का इलाज करने के लिए 293 सरकारी और निजी अस्पताल योजना में पंजीकृत हैं, लेकिन कई सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है।
विज्ञापन
इस पर प्राधिकरण ने 27 अस्पतालों को नोटिस जारी कर सूचीबद्धता अस्थायी रूप से निरस्त की है। साथ ही अस्पतालों में नए मरीजों के इलाज पर रोक लगा दी है। पूर्व में भर्ती मरीजों का उपचार जारी रहेगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डॉ. वीएस टोलिया ने अस्पतालों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला...अक्तूबर में निकाय चुनाव की तैयारी तेज, ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ
कहा, आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों को 24 जुलाई को पत्र जारी कर फायर एनओसी मुहैया कराने को कहा था। इसके बावजूद भी 27 निजी अस्पतालों ने फायर एनओसी नहीं दी है। इस पर अस्पतालों की सूचीबद्धता को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया। कहा, अस्पतालों में आग की घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। अस्पतालों की ओर से फायर एनओसी देने के बाद ही सूचीबद्धता को बहाल किया जाएगा।