फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 25 places important from tourism point of view will be selected and connected with air service

Dehradun: पर्यटन की दृष्टि से 25 स्थानों को हेली सेवा से जोड़ा जाएगा, अपर मुख्य सचिव ने ली विभागों की बैठक

Fri, 13 Sep 2024 12:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Sep 2024 12:14 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बजट भाषण में विभागों की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Uttarakhand 25 places important from tourism point of view will be selected and connected with air service
बैठक लेते अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा, जिला मुख्यालय के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण 25 स्थान चयनित कर हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को सभी जिलों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव ने बजट भाषण में प्रदेश के विकास से संबंधित मुद्दाें पर विभाग प्राथमिकता से कार्य करें। प्रदेश में असुरक्षित पुलों का शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए। ऐसे सभी पुलों के निर्माण के लिए एक महीने में डीपीआर बनाई जाए।

विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर नदी के ऊपर से आवागमन के लिए संचालित असुरक्षित ट्रालियों को भी हटाकर वैकल्पिक मार्गों का निर्माण किया जाए। एसीएस आनंद बर्द्धन ने कहा सरकारी विद्यालयों में आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए बजट उपलब्धता के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Uttarakhand 25 places important from tourism point of view will be selected and connected with air service
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बायो फैंसिंग पर काम किए जाने के निर्देश

सरकारी भवनों को चरणबद्ध रूप से सोलर एनर्जी सिस्टम लगाने पर तेजी से काम किया जाए। कृषि, उद्यान व वन विभाग के माध्यम से बायो फैंसिंग पर काम किया जाए। इसके लिए कृषि विभाग को नोडल बनाए।

ये भी पढ़ें...Mussoorie Accident: नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा, छह लोग थे सवार, दो की मौत

जिला मुख्यालय व 50 हजार से अधिक आबादी वाले शहरों में पुस्तकालय की स्थापित करें। उन्होंने चंपावत जिले में प्रस्तावित साइंस सेंटर का तेजी से काम किया जाए। बैठक में दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी. रविशंकर, अपर सचिव रंजना राजगुरु, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, बजट अधिकारी मनमोहन मनाली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed