फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 24 teachers selected for shailesh matiyani award 2016-17

उत्तराखंड: शैलेश मटियानी पुरस्कार से नवाजे जाएंगे उत्तराखंड के 24 शिक्षक

Thu, 17 Oct 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Oct 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 24 teachers selected for shailesh matiyani award 2016-17
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2016-17 के लिए प्रदेश से 24 शिक्षकों को चयनित किया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने पुरस्कार के लिए चयनित नामों को मंजूरी देकर शिक्षा सचिव आर मिनाक्षी सुंदरम को फाइल भेज दी है। अभी इसकी अधिकारिक घोषणा होनी शेष है।

विज्ञापन


पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों को दो साल का सेवाविस्तार दिया जा सकता है। शैलेश मटियानी पुरस्कार के चयन की प्रक्रिया बेहद सख्त है। जिलास्तर पर प्राप्त नामों का राज्य स्तरीय कमेटी परीक्षण करती है।
विज्ञापन


इस प्रकिया की वजह से इस बार चयन में देरी हुई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग के स्तर से चयनित नामों का प्रस्ताव शासन स्तर पर पहुंच गया है। जल्द मुहर लगने के बाद इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक 
बेसिक स्तर पर जिला रुद्रप्रयाग से माधव सिंह नेगी, उत्तरकाशी से चंद्रकला शाह, टिहरी से ऊषा द्विवेदी, देहरादून से सर्वेश्वरी, चमोली से ममता मिश्रा, हरिद्वार से उर्मिला सिंह पुंडीर, अल्मोड़ा से इमराना परवीन, बागेश्वर से नीता आत्मिया, नैनीताल से लक्ष्मी काला, चंपावत से विनोद कुमार कर्नाटक, यूएस नगर से संजीव कुमार पांडेय चुने गये हैं।


माध्यमिक शिक्षक  
माध्यमिक स्तर पर पौड़ी से पुष्कर सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग से सुधा सेमवाल, देहरादून से गोविंद सिंह रावत, चमोली से भास्करानंद डिमरी, हरिद्वार से रोहिताश्व कुंवर, टिहरी से यशवंत सिंह नेगी, अल्मोड़ा से जमुना प्रसाद तिवारी, बागेश्वर से शोभा देवी, नैनीताल से सुरेंद्र सिंह रौतेला, पिथौरागढ़ से किशोर चंद्र पाटनी, चंपावत से राधेश्याम खर्कवाल चयनित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed