फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 21 officers transferred in education department

शिक्षा विभाग में अफसरों के तबादले: चार जिलों में सीईओ, सात में डीईओ बेसिक और माध्यमिक की तैनाती

Tue, 19 Apr 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 03:21 PM IST
सार

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अपर निदेशक एसपी खाली से अपर निदेशक माध्यमिक का पद हटा लिया गया है। वह अब अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय रहेंगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand 21 officers transferred in education department
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिक्षा विभाग में 21 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारियों की तैैनाती की गई है। जबकि सात जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक भेजे गए हैं। विभाग में इन जिलों में पिछले काफी समय से अधिकारियों के ये पद खाली चल रहे थे। अमर उजाला ने 29 मार्च के अंक में विभाग के कई अधिकारियों को इधर से उधर किए जाने की संभावना जताई थी।

विज्ञापन

 
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अपर निदेशक एसपी खाली से अपर निदेशक माध्यमिक का पद हटा लिया गया है। वह अब अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय रहेंगे। जबकि डायट गौचर चमोली में प्राचार्य अशोक कुमार जुकारिया को मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़, प्रभारी सीईओ पिथौरागढ़ जितेंद्र कुमार सक्सेना को प्रभारी सीईओ चंपावत बनाया गया है। 

विज्ञापन

 

डीईओ माध्यमिक देहरादून केके गुप्ता को प्रभारी सीईओ हरिद्वार, डीईओ बेसिक बागेश्वर पदमेंद्र सकलानी को डीईओ बेसिक उत्तरकाशी, शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजेंद्र सिंह रावत को डीईओ बेसिक देहरादून, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक देहरादून सुदर्शन सिंह बिष्ट को प्रभारी डीईओ माध्यमिक देहरादून नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

हरक राम कोहली को प्रभारी प्राचार्य डायट डीडीहाट पिथौरागढ़ का दायित्व

इसके अलावा निदेशालय में प्रभारी उप निदेशक माध्यमिक नागेंद्र बर्त्वाल को प्रभारी डीईओ रुद्रप्रयाग, बीईओ भैसियाछाना अल्मोड़ा चंदन सिंह बिष्ट को प्रभारी डीईओ बेसिक चंपावत, बीईओ ओखलकांडा नैनीताल राजवीर सिंह को प्रभारी डीईओ बेसिक बागेश्वर का दायित्व सौंपा गया। जबकि बीईओ कनालीछीना पिथौरागढ़ हरक राम कोहली को प्रभारी प्राचार्य डायट डीडीहाट पिथौरागढ़, प्राचार्य डायट टिहरी चित्रानंद काला को मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी, उप निदेशक एससीईआरटी डा.शिव पूजन सिंह को डीईओ बेसिक पौड़ी, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में संबद्ध गोपाल स्वरूप भारद्वाज से रामनगर बोर्ड से संबद्धता हटाकर उन्हें डीईओ माध्यमिक नैनीताल के पद पर यथावत रखा गया है।

ये भी पढ़ें...बवाल के बाद स्कूल बंद रखने केे निर्देश:  जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर आगजनी की घटना से दहशत का माहौल
 

बीईओ थराली चमोली अतुल सेमवाल को प्रभारी डीईओ बेसिक चमोली, प्रभारी प्राचार्य डायट पिथौरागढ़ दिनेश चंद्र सती को प्रभारी डीईओ बेसिक पिथौरागढ़, डीईओ बाजपुर ऊधमसिंह नगर हवलदार प्रसाद को प्रभारी डीईओ माध्यमिक पिथौरागढ़, शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक बेसिक राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल को प्रभारी प्राचार्य डायट टिहरी, प्राचार्य डायट ऊधमसिंह नगर धर्म सिंह को उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून, बेसिक शिक्षा निदेशालय में संबद्ध उप शिक्षा अधिकारी नंदा चंद्रा को उप शिक्षा अधिकारी जखोली रुद्रप्रयाग एवं बेसिक शिक्षा निदेशालय देहरादून में संबद्ध प्रभारी बीईओ भगवानपुर मुदिता पंत को उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद हरिद्वार भेजा गया है। 

नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बावजूद विभिन्न जिलों में अधिकारियों के पद खाली चल रहे थे। इन जिलों में अधिकारियों की तैनाती की गई है, जल्द अन्य पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। -डॉ. धन सिंह रावत शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed