फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 2022 : ITBP personnel are patrolling in minus temperature and at an altitude of 15 thousand feet

Uttarakhand: माइनस तापमान और 15 हजार फीट ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवान कर रहे गश्त, साहस को कर रहे सभी सलाम 

Thu, 17 Feb 2022 06:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Feb 2022 06:54 PM IST
सार

15 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस तापमान में ITBP के जवान पहरा दे रहे हैं। एक दूसरे का सहारा बन कर आगे बढ़ते जवानों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो इनके शौर्य और साहस को दिखा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand 2022 : ITBP personnel are patrolling in minus temperature and at an altitude of 15 thousand feet
बर्फबारी में पहरा देते आईटीबीपी जवान - फोटो : एएनआई

विस्तार

माइनस तापमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सीमाओं की चौकसी कर रहे हैं।  कंधे पर हथियार और हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ रहे इन जवानों का एक वीडियो  सामने आया है। जिसे देखने के बाद हर कोई इन जवानों के साहस को सलाम कर रहा है। जवानों के घुटनों तक बर्फ है। और वे पूरी ताकत लगाकर आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


आईटीबीपी जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे उत्तराखंड हिमालय के आसपास शून्य से नीचे के तापमान में गश्त कर रहे हैं। जवान 15,000 फीट ऊंचाई पर जवान पहरा दे रहे हैं। एक दूसरे के पीछ रस्सी का सहारा लेकर जवान आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


हिमवीर के कहलाते हैं आईटीबीपी की ये जवान

विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा के अलावा नक्सल विरोधी अभियानों समेत अन्य ऑपरेशन में तैनात किया जाने वाला आईटीबीपी देश का अग्रणी अर्धसैनिकल बल है। आईटीबीपी जवानों को अत्यधिक ठंड की स्थिति में उत्तराखंड के सीमावर्ती स्थान पर शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर प्रशिक्षित किया जाता है।

यही नहीं किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए यह बल हमेशा तत्पर रहता है। इस बल के जवानों को हिमवीर भी कहा जाता है। क्योंकि ये बल बर्फ से ढकी चौकियों पर तैनात रहकर देश में सुरक्षा का पहरा देते हैं।  देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने वाले इन वीरों के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।

आईटीबीपी के जवानों को दिया योगाभ्यास प्रशिक्षण

उत्तरकाशी में आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली में योगाचार्य देवेश चंद्र ने निशुल्क योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया। जिसमें आईटीबीपी के अफसरों, जवानों व उनके परिजनों को कपालभाती प्राणायाम, सूर्या नमस्कार, दंडासन, सर्वांगासन आदि का अभ्यास कराया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल12 वीं वाहिनी मातली के कमांडेंट अभिजीत समैयार ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग और प्राणायाम बहुत जरूरी है।

 

उन्होंने जवानों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। दो दिन प्रात: सात से साढ़े आठ बजे तक चले शिविर में प्रतिभागियों को योग व प्राणायाम के साथ विभिन्न आसानों से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में 460 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर रेखा समैयार, उप सेनानी मनोज, पूजा राजपूत, श्वेता, अनीता चौधरी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed