फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 19 teachers selected for shailesh matiyani award 2018

उत्तराखंड: 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

Tue, 29 Dec 2020 07:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Dec 2020 07:59 PM IST
सार

  • प्राथमिक शिक्षा के आठ और माध्यमिक शिक्षा के 11 शिक्षक होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
Uttarakhand 19  teachers selected for shailesh matiyani award 2018
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा गुणवत्ता में सुधार और उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड के 19 शिक्षकों को वर्ष 2018 के शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। जिन शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा, उनमें आठ शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा और 11 माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2018 के लिए जिन शिक्षकों को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा, उनमें प्राथमिक संवर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैनोली भरदार जिला रुद्रप्रयाग की प्रधानाध्यापिका अंजू लिंगवाल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आमपाटा जिला टिहरी गढ़वाल की सहायक अध्यापिका मधु नेगी, आवासीय विद्यालय नाभा हाउस ऋषिकेश जिला देहरादून की सहायक अध्यापिका सुशीला बत्वाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाउन जिला पिथौरागढ़ की सहायक अध्यापिका रुबीना खान, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल मन्यूडा जिला बागेश्वर की सहायक अध्यापिका निर्मला आर्य, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्या गांव जिला नैनीताल के सहायक अध्यापक संतोष कुमार जोशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लमगड़ा जिला अल्मोड़ा की प्रधानाध्यापिका दीपा और एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय कचनाल गाजी काशीपुर जिला ऊधमसिंह की प्रधानाध्यापिका किरण शर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा माध्यमिक संवर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला जिला उत्तरकाशी की सहायक अध्यापिका बबीता पवार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुजासू पोखरी जिला चमोली के प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र डिमरी, राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के सहायक अध्यापक विनोद प्रकाश भट्ट, राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट चौरास जिला टिहरी गढ़वाल के अशोक कुमार बडोनी, श्री गुरुरामराय इंटर कॉलेज सहसपुर जिला देहरादून के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार सैनी, राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचोरी कोट जिला पौड़ी गढ़वाल के सहायक अध्यापक वीरेंद्र प्रसाद खकरियाल, राजकीय इंटर कॉलेज धारचूला जिला पिथौरागढ़ के लेक्चरर बहादुर सिंह कुंवर, राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत के सहायक अध्यापक सुरेश राम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्यूडा जिला नैनीताल के प्रधानाध्यापक शंभू दयाल शाह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्याल्दे जिला अल्मोड़ा की लेक्चरर गीता रानी और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्कागोरी जिला ऊधमसिंहनगर के सहायक अध्यापक नरेंद्र पाल सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेश मटियानी पुरस्कार में हरिद्वार गोल 

राज्य के महत्वपूर्ण शैलेश मटियानी पुरस्कार में हरिद्वार जिला गोल हो गया है। जिले से एक भी शिक्षक का चयन राज्य स्तरीय इस पुरस्कार में नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

मंगलवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से पुरस्कार के लिए प्रारंभिक शिक्षा में राज्य से 8 और माध्यमिक शिक्षा में 11 अध्यापकों का चयन करने के लिए सूची जारी कर दी गई है, लेकिन हरिद्वार से प्रारंभिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में से एक भी शिक्षक का नाम पुरस्कार के लिए चयनित नहीं हो सका है।

जबकि पिछले साल जिले में दो शिक्षक का चयन किया गया था, जिनमें एक प्रारंभिक और एक माध्यमिक से लिया गया था, लेकिन इस बार एक भी शिक्षक का नाम नहीं होने से शिक्षा विभाग में मायूसी छाई हुई है। उधर, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी का कहना है कि जनपद के साथ जो सौतेला रैवेया अपनाया जा रहा है, उसी मानसिकता के चलते कहीं न कहीं जिले के शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनाते हुए एक भी शिक्षक का चयन नहीं किया गया है, जबकि जनपद में कई ऐसे अध्यापक हैं, जिनका इस पुरस्कार के लिए चयन होना चाहिए था।

कई शिक्षकों ने पुरस्कार के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन एक भी शिक्षक का नाम सूची में न आने से संघ कड़ा रोष जताता है। इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मिला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed