फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand: 19 PWD engineers will be demoted, orders issued today

उत्तराखंड: पीडब्ल्यूडी के 9 दागी इंजीनियरों पर गिरी गाज, सरकार ने किया रिवर्ट

Tue, 07 Jan 2020 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Jan 2020 09:38 AM IST
सार

  • 22 और दागी इंजीनियरों की जांच पूरी होते ही होगी कार्रवाई 

विज्ञापन
uttarakhand: 19 PWD engineers will be demoted, orders issued today
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शासन ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के तहत लोक निर्माण विभाग के 19 इंजीनियरों को रिवर्ट कर दिया है। वे टेंडरों की प्रक्रिया और कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता बरतने की जांच में फंसे थे और उन पर विभागीय कार्रवाई हुई थी। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश के निर्देश पर विभाग ने ये कार्रवाई की है। प्रभारी अधिशासी अभियंता और प्रभारी सहायक अभियंता के पद पर तैनात इंजीनियरों को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित (रिवर्ट) किया है।

विज्ञापन


प्रभारी अधिशासी अभियंता से एक पद नीचे सहायक अभियंता पद पर भेजे इंजीनियरों में रमेश चंद्र को एडीबी खंड गौचर से विभाग के गोपेश्वर सर्किल में, नवीन लाल को अस्थाई खंड घनसाली से निर्माण खंड पौड़ी में, अरविंद कुमार को डीडीहाट से प्रांतीय खंड पौड़ी, श्रीकांत शर्मा को चीफ इंजीनियर एडीबी पीएमयू देहरादून से क्षेत्रीय कार्यालय में, दीपक कुमार आर्य को पीएमजीएसवाई अल्मोड़ा से निर्माण खंड कपकोट और नंदन सिंह माजिला को वर्ल्ड बैंक खंड बागेश्वर से प्रांतीय खंड पिथौरागढ़ स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी सहायक अभियंता से अपर सहायक अभियंता के मूल पद पर रिवर्ट किए इंजीनियरों में संतन सिंह रावत को निर्माण खंड श्रीनगर से बैजरो, हीरा सिंह नेगी को प्रांतीय खंड गोपेश्वर से भटवाड़ी, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा को एनएच खंड हल्द्वानी से प्रांतीय खंड रुद्रपुर, कविंद्र गड़िया को क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा से लोहाघाट, शरद कुमार को क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी से प्रांतीय खंड रुद्रपुर, धीरेंद्र कुमार को अस्थाई खंड थराली से भवाली, बृजेंद्र सिंह ठाकुर को भवाली से अल्मोड़ा, भुवन भास्कर को लोहाघाट से अल्मोड़ा, नवीन कुमार शर्मा को वर्ल्ड बैंक कर्णप्रयाग से प्रांतीय खंड उत्तरकाशी, कपिल कुमार को अस्थाई खंड घनसाली से निर्माण खंड ऊखीमठ, तरुण कुमार कपिल को प्रांतीय खंड देहरादून से एनएच खंड लोहाघाट, उदय कुमार को निर्माण खंड एडीबी बागेश्वर से प्रांतीय खंड चंपावत व हेमराज को निर्माण खंड पीएमजीएसवाई सल्ट से रानीखेत में तैनाती के आदेश हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन इंजीनियरों को किया डिमोट

शासन ने तीन इंजीनियरों का डिमोशन कर उन्हें नई तैनाती दी है। तीनों इंजीनियरों पर जौलीग्रांट थानो रायपुर सहस्त्रधारा मोटर मार्ग पर बनाए पुल में अनियमितता बरतने पर गाज गिरी है। शैलेंद्र मिश्रा को अधिशासी अभियंता से सहायक अभियंता पद पर डिमोट करते हुए उनका क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय पौड़ी में तबादला किया है। वे पिथौरागढ़ मुख्य अभियंता कार्यालय संबद्ध थे।

सहायक अभियंता से अपर सहायक अभियंता बनाए जगदीश कांडपाल को देहरादून से प्रांतीय खंड टिहरी और अपर सहायक अभियंता से कनिष्ठ अभियंता बनाए बालेंद्र सिंह को टिहरी से प्रांतीय खंड भटवाड़ी में तैनाती आदेश हुए हैं। कनिष्ठ अभियंता को देहरादून में अटैच पवन कुमार को निर्माण खंड ऊखीमठ तबादला किया है। इनके अलावा दुर्गम में तबादले का विकल्प देने पर  सहायक अभियंता मनवर सिंह रावत को देहरादून से अस्थाई खंड गौचर और महेश चंद्र पांडे को पत्नी के कैंसर से पीड़ित होने के कारण बैजरो से धूमाकोट स्थानांतरित किया है।

प्रभारी इंजीनियरों के समायोजन से हुए तबादले
प्रभारी अधिशासी अभियंताओं की तैनाती से समायोजन के बाद अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को अस्कोट से रिक्त पद पर नैनीताल, प्रवीण बहुखंडी को लैंसडौन से पौड़ी, विपुल सैनी को निर्माण खंड पौड़ी से अस्थायी खंड ऋषिकेश,  भुवन चंद पंत को निर्माण खंड लोहाघाट, एचओडी कार्यालय देहरादून प्रत्युष कुमार को निर्माण पौड़ी स्थानांतरित किया है।

ये सहायक अभियंता बने प्रभारी अधिशासी अभियंता

शासन ने 19 इंजीनियरों को रिवर्ट करने से खाली हुए पदों पर नए प्रभारी इंजीनियरों को समायोजित किया है। सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता बने सुरेश चंद्र जोशी को अल्मोड़ा से चंपावत, नीरज कुमार जोशी को अल्मोड़ा से निर्माण खंड अस्कोट, रामकृषण कलावर को एचओडी कार्यालय से अस्थाई खंड लोनिवि घनसाली, अजय काला को एचओडी कार्यालय देहरादून से वहीं पर, मोहन चंद्र पलडिया को बेरीनाग से लोहाघाट, दिनेश मोहन गुप्ता को पीएमजीएसवाई नरेंद्र नगर से  निर्माण खंड पाबौ भेजा गया है।

70 इंजीनियरों को भी किया इधर से उधर
विभिन्न वृत्तीय कार्यालयों, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय समाप्त होने पर वहां अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व प्रभारी सहायक अभियंता 14 इंजीनियरों और एक मानचित्रकार का तबादला कर दिया है। कुंभ मेला व अन्य समायोजन कार्यों के लिए सहायक अभियंता और अपर सहायक अभियंता  पद पर तैनात 10 इंजीनियरों को इधर से उधर किया है। इनके अलावा अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता पद पर तैनात 35 इंजीनियरों को रिक्त पदों के सापेक्ष नए तैनाती स्थल पर जाने के आदेश जारी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed