फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 16 thousand Police personnel Salary Increment in Sixth pay commission

उत्तराखंड: 16 हजार पुलिस कर्मियों का वेतनमान बढ़ा, साल 2006 से मिलेगा लाभ

Tue, 17 Mar 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Mar 2020 02:30 AM IST
सार

  • एक जनवरी 2006 से मिलेगा छठे वेतन आयोग की संस्तुतियां का लाभ
  • सरकार ने 2011 से दिया था बढ़ा वेतनमान, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई वृद्धि

विज्ञापन
Uttarakhand 16 thousand Police personnel Salary Increment in Sixth pay commission
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने 16 हजार पुलिस कर्मियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ एक जनवरी 2006 से देने का निर्णय लिया है। कोर्ट के आदेश पर गृह विभाग ने सोमवार को बढ़े वेतनमान का लाभ देने के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने पुलिस के कुछ पदों पर छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ 12 दिसंबर 2011 से देने का निर्णय लिया था। पुलिस कर्मचारी सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए। लगभग दो सौ कर्मचारियों ने छह याचिकाएं दाखिल की थीं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सरकार को आदेश दिया कि कर्मचारियों को बढ़े वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2006 से दिया जाए। इसके बाद जब कर्मचारियों को लाभ नहीं मिला तो कर्मचारियों ने अवमानना का मामला दाखिल किया। इसके बाद सरकार ने सोमवार को कर्मचारियों को बढ़े वेतनमान का लाभ देने का शासनादेश जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर मिलेगा लाभ

पुलिस में तैनात वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक उपनिरीक्षक (एम), पुलिस और पीएससी के हेड कांस्टेबल, चालक, सहायक परिचालक, कर्मशाला सहायक, फायरमैन, लीडिंग फायरमैन और फायर चालक के पद धारकों को लाभ मिलेगा। 

80 हजार करोड़ का व्यय भार
पुलिस कर्मचारियों को बढ़े वेतनमान का लाभ देने पर लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का व्ययभार पड़ेगा। कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ने के साथ पांच साल का एरियर भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed