उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर
उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की निगरानी में प्रदेश में 15 आवासीय परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्राथमिकता पर काम पूरा करने के निर्देश दिए, जिसके तहत इस माह के अंत तक काम पूरा होने की दिशा में प्राधिकरण के अधिकारी जुटे हुए हैं।
विस्तार
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर ये आवास गरीबों को आवंटित कर दिए जाएंगे।
अपर आवास आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि ढांचागत निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। अब अंतिम चरण का काम चल रहा है, जिसके लिए 31 अक्तूबर तक का लक्ष्य रखा गया है। सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि 15 आवासीय परियोजनाओं को पूरी प्राथमिकता पर पूरा कराया जा रहा है। अधिकारियों के स्तर से साप्ताहिक निगरानी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पात्रों को इन आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा। इनमें से कुछ परियोजनाओं(शिकारपुर-रुड़की) में पहले ही तैयारी करके कब्जा भी दिया जा चुका है। बची हुई सभी परियोजनाओं के आवास भी जल्द ही लाभार्थियों को सौंप दी जाएंगी।
असम सीएम का हमला: बोले-जनता मोदी और बीजेपी के साथ, कॉकरोचों की बात करने का फायदा नहीं, विपक्ष कर रहा तमाशा
ये हैं 15 आवासीय परियोजनाएं
परियोजना का नाम- आवास
कनकपुर-काशीपुर योजना- 1256
उकरौली-सितारगंज योजना- 1168
अनेकीहेतमपुर-हरिद्वार योजना- 1152
शिकारपुर-रुड़की योजना- 768
मठकोटा-रुद्रपुर योजना- 928
महुआखेड़ागंज-काशीपुर योजना- 824
मंगलौर-रुड़की योजना- 544
गंगापुर-गौसाई काशीपुर योजना- 584
मानपुर-काशीपुर योजना- 512
उम्मेदपुर-रामनगर योजना- 528
बेलड़ी-रुड़की योजना- 1088
उकरौली-सितारगंज-2 योजना- 864
श्यामनगर-गदरपुर योजना- 928
झब्बरपुर-रुड़की योजना- 448
भवानीपुर-जसपुर योजना- 1264