{"_id":"5cc32a6ebdec22141a4a3d38","slug":"uttarakhand-15-players-selected-for-national-divyang-cricket-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के 15 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड: नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के 15 खिलाड़ियों का चयन
Fri, 26 Apr 2019 09:33 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। राज्य के 13 जिलों से पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ियों में से 15 का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन देहरादून के आर्यन क्रिकेट एकेडमी में उत्तराखंड फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया गया। चंपावत जिले से बनबसा के संदीप रस्तोगी को टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय दिव्यांग किकेट चैंपियनशिप के लिए राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम का देहरादून में चयन किया गया। कोच संयम अरोड़ा, संजय मुनियाल, राकेश धूलिया, साहेब मलिक की देखरेख में चयन प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य की दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए देहरादून से नवीन चौहान, नरेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, विरेंद्र चौहान, जसपाल सिंह, पौड़ी से विनोद नेगी, चंपावत से संदीप रस्तोगी, अंकित शुक्ला, ऊधमसिंह नगर से अक्षय कुमार, असलम, धर्मेंद्र, कासिम अली, बागेश्वर से सागर थयाल, उत्तरकाशी से तुषार चंद रमेला, हरिद्वार से अनंत राम का चयन किया गया है। उत्तराखंड स्टेट फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि राज्य टीम के लिए चयनित उक्त खिलाड़ी अगले माह नोएडा में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन