{"_id":"5c63eb20bdec2253970c4b6a","slug":"uttarakhand-12-bal-vaigyanik-will-go-delhi-iit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के 12 बाल वैज्ञानिक अब आईआईटी दिल्ली में दिखाएंगे दम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड के 12 बाल वैज्ञानिक अब आईआईटी दिल्ली में दिखाएंगे दम
Wed, 13 Feb 2019 03:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
IIT delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के 12 बाल वैज्ञानिक अब आईआईटी दिल्ली में दम दिखाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (एससीईआरटी) की दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता से छात्रों का चयन हुआ है। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई के दो छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
श्री लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मंगलवार को अंतिम दिन था। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 221 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टिहरी जिले से सबसे अधिक 76 बाल वैज्ञानिक कार्यक्रम में पहुंचे। देहरादून, टिहरी एवं चंपावत से तीन-तीन बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ।
विज्ञापन
देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई से विज्ञान शिक्षक पवन कुमार शर्मा के निर्देशन में पहुंचे दो बाल वैज्ञानिक चुलबुल कुमार और शुभम शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। उत्तरकाशी, पौड़ी तथा ऊधमसिंह नगर एक-एक बाल वैज्ञानिक चुने गए। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप रावत, महानिदेशक ज्योति यादव, निदेशक सीमा जौनसारी, प्रधानाचार्य रामलखन गैरोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली, संयुक्त निदेशक कंचन देवराड़ी, संयुक्त निदेशक राय सिंह रावत, कार्यक्रम समन्वयक जसपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित किया जाता है।
विज्ञापन
चुने गए बाल वैज्ञानिक
देहरादून - चुलबुल कुमार, शुभम शर्मा, राहुल धीमान
चंपावत - अक्षय पांडे, भुवन सिंह व नीरज कुमार
टिहरी - शुभम, संजिली भट्ट, आयुषि कुमारी
उत्तरकाशी - रितिक चमियाल
पौड़ी - धर्मेंद्र सिंह
ऊधम सिंह नगर - हर्षिता देवराड़ी