{"_id":"5f159bd5d2013604e23eb6e2","slug":"uttar-pradesh-former-dgp-allegedly-for-domestic-violence-of-his-wife-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पत्नी के आरोपों में घिरे यूपी के पूर्व डीजीपी देहरादून तलब, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पत्नी के आरोपों में घिरे यूपी के पूर्व डीजीपी देहरादून तलब, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Mon, 20 Jul 2020 07:05 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:05 PM IST
सार
- पत्नी ने पिछले दिनों की थी पुलिस मुख्यालय को शिकायत
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पत्नी के आरोपों में घिरे उत्तर प्रदेश के एक पूर्व डीजीपी को दून में तलब किया गया है। उनसे यहां सीओ डालनवाला के ऑफिस में पूछताछ की गई। पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस मुख्यालय और महिला आयोग में शिकायत की थी।
विज्ञापन
शुरूआत में महिला ने राजपुर थाने में शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद सीओ डालनवाला विवेक कुमार को इस मामले की जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
सीओ विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी को बुलाया गया था। उन पर लगे आरोपों के संबंध में पूछताछ भी की गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया रहे ये अधिकारी उत्तराखंड में भी तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि जांच अधिकारी को किसी प्रभाव में न आते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।