फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown latest news: Government take back relief in nine districts Order

Uttarakhand Lockdown: नौ जिलों में दी गई राहत सरकार ने ली वापस, एक बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

Sun, 26 Apr 2020 09:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand lockdown latest news: Government take back relief in nine districts Order
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सुरक्षित नौ जिलों में दी गई राहत वापस ले ली है। अब प्रदेश में पर्वतीय और शहरी क्षेत्रों में पूर्व की भांति सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


अब प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही दुकानों खोलने की अनुमति दी जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। शनिवार को सरकार ने कोरोना मुक्त जिलों में राहत देते हुए दुकानों को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में

बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। तय किया गया कि पूरे राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक ही रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को सख्ती से लागू करना है। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, सचिव नितेश कुमार झा, सचिव राधिका झा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed