{"_id":"5e596d1c8ebc3ec7590178ab","slug":"utility-hit-e-rickshaw-four-injured-vikas-nagar-news-drn337720580","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटिलिटी ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटिलिटी ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लाइन जीवनगढ़ में एक तेज रफ्तार यूटिलिटी ने सामने से आ रही एक ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, यूटिलिटी चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे एक ई रिक्शा चालक सवारियों को लेकर विकासनगर से जीवनगढ़ की ओर जा रहा था। सैपियंस स्कूल के पास सामने से आ रही एक यूटिलिटी ने उसको टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया।
एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि घायलों की पहचान चालक नूर हसन (30) पुत्र यूसुफ, अमजद (18) पुत्र अयूब निवासी बादी मोहल्ला लाइन जीवनगढ़ विकासनगर, अंकित चौहान (20) पुत्र कुंवर सिंह निवासी बीटल कालसी, नवीन जोशी (20) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी विकासनगर के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।