फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utility accident in tuni.

चालक की झपकी से हुआ दर्दनाक हादसा, 4 मौत

Sun, 26 Jul 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी Updated Sun, 26 Jul 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
utility accident in tuni.

चकराता तहसील के त्यूनी में चालक को झपकी आने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लागों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के बाइला गांव से देहरादून आ रही टमाटर से लदी यूटिलिटि सकोड़ा खड्ड के समीप करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 15 साल की किशोरी समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। दुर्घटनास्थल के समीप सड़क चौड़ी है, हालांकि डामरीकरण नहीं हुआ है। शुक्रवार की रात बाइला गांव से यूटिलिटि यूके 07 टीए 2917 देहरादून के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

यूटिलिटि में टमाटर की क्रेट लदी हुई थी।

देर रात करीब 12 बजे पिपरा-लोखंडी मोटर मार्ग पर बिनसौन गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सकोड़ा खड्ड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों की चीखपुकार और वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना समय गंवाए रस्सियों के सहारे ग्रामीण गहरी खाई में उतर गए। सूचना पर आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खाई में लहूलुहान हालत में चार शव इधर-उधर बिखरे मिले। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया। इनकी पहचान चतर सिंह (35) पुत्र हीरा सिंह, तुमन सिंह (20) पुत्र अमर सिंह दोनों निवासी बाइला, शर्मिला (15) पुत्री ससिया निवासी बैगी और बलवीर सिंह (23) पुत्र हीरा लाल निवासी सैंजाण के रूप में हुई।

अईतू (45) पुत्र मदी निवासी बैगी, मानदास (35) पुत्र रणदास, चालक टीकाराम (30) पुत्र नतिया दोनों निवासी बाइला को घायलावस्था में अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इनको दून रेफर कर दिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर ने बताया कि मौके पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

चार मौतों से खत भरम में छाया मातम

utility accident in tuni.

यूटिलिटि दुर्घटना के शिकार हुए चार लोगों की मौत से खत भरम में मातम छा गया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद चारों मृतकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक चतर सिंह घर का अकेला कमाने वाला था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। काश्तकारी से कमाई कर अपने तीन छोटे भाइयों को पढ़ा रहा था। उसकी मौत की खबर के बाद से ही पत्नी आशा देवी बेसुध है। बुजुर्ग पिता हीरा सिंह भी गुमसुम हैं। उनकी बूढ़ी आंखों में जवान बेटे को खोने का गम साफ पढ़ा जा सकता है।

मृतक तुमन सिंह होनहार छात्र था। वह डीएवी कॉलेज देहरादून में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह इंटर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ था। पिता अमर सिंह ने बताया कि तुमन का इंजीनियर बनने का सपना था। वह देहरादून में कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था।

वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक शर्मिली गांव के ही स्कूल में सातवीं की छात्रा थी। एक दिन पूर्व खेलने के दौरान उसका पैर फ्रेक्चर हो गया था। वह इलाज के लिए चाचा अईतू के साथ विकासनगर आ रही थी।

दुर्घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बलवीर सिंह रिश्तेदारी में ससुराल डीडा खेड़ा आया हुआ था। यूटिलिटि से घर लौट रहा था। उसका विवाह करीब दो साल पूर्व हुआ था। उसकी एक नौ माह की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed