{"_id":"66ecae1f96051c92320da956","slug":"usn-indians-registered-their-third-consecutive-win-in-upl-dehradun-news-c-5-1-drn1031-505588-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूपीएल में यूएसएन इंडियंस ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूपीएल में यूएसएन इंडियंस ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर इंडियंस ने दबदबा कायम रखते हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में यूएसएन इंडियंस ने नैनीताल को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ यूएसएन इंडियंस के पास प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने का मजबूत मौका है।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में नैनीताल एसजी पाइपर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। नैनीताल के सलामी बल्लेबाज अवनीश सुधा ने 60 गेंदों में सात चौके और आठ छक्कों के दम पर 118 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही वह यूपीएल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। हालांकि, उनकी इस शानदार पारी का कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि यूएसएन इंडियंस की सामूहिक बल्लेबाजी ने एसजी पाइपर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऊधमसिंह नगर के सलामी बल्लेबाज आरव महाजन और युवराज चौधरी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। पावरप्ले के अंत तक टीम बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बना चुकी थी। दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 10 ओवरों में टीम का स्कोर 107 तक पहुंचा दिया। नैनीताल ने निखिल पुंडीर की गेंद पर युवराज चौधरी का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। युवराज ने 32 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। कुछ ओवर बाद निखिल पुंडीर ने एक और सफलता दिलाते हुए अच्छी लय में दिख रहे आरव महाजन का विकेट लिया।
विज्ञापन
आरव ने 47 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे। अंतिम चार ओवरों में यूएसएन इंडियंस को जीत के लिए 41 रन और चाहिए थे। आर्यन शर्मा (21 गेंदों में नाबाद 33) और कप्तान अखिल रावत (17 गेंदों में नाबाद 35) ने अंतिम ओवरों में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ यूएसएन इंडियंस ने तीन मैचों में छह अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।