फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Use fox light to keep away leopards

शोध में सामने आया सच, तेंदुओं को दूर रखना हैं तो करें फॉक्स लाइट का इस्तेमाल

Wed, 21 Aug 2019 11:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 21 Aug 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Use fox light to keep away leopards
सड़क किनारे गुलदार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भारतीय वन्य जीव वैज्ञानिकों के एक शोध ने प्रदेश में तेंदुओं और मानव के बीच संघर्ष को कम करने की राह दिखाई है। इस शोध से साबित हुआ है कि घरों के पास भरपूर अचानक तेज रोशनी करने वाली फाक्सलाइट तेंदुओं को दूर रखती है।  

विज्ञापन


तेंदुओं और मानव संघर्ष को कम करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने पौड़ी जिले के एकेश्वर, पाबौ, पौड़ी और खिर्सू विकासखंड में  फॉक्स लाइट का इस्तेमाल किया गया। यह एक तरह की अचानक तेज रोशनी वाली लाइट है। 2017 से लेकर 2019 तक की अवधि में किए गए परीक्षण से पाया गया कि यह लाइट तेंदुओं को घरों से दूर रखती है।

विज्ञापन

शोध के मुताबिक जिन घरों और मवेशियों के बाड़े में इन लाइटों का इस्तेमाल किया गया था। वहां तेंदुओं की मौजूदगी अन्य घरों की तुलना में 81 प्रतिशत कम पाई गई। इसके साथ ही जिन घरों में कुत्तों की मौजूदगी रहीं। वहां भी तेंदुए जल्दी से घर के नजदीक नहीं आए।

शोध के मुताबिक इस तरीके का इस्तेमाल कर तेंदुओं और मानव संघर्ष को कम किया जा सकता है। यह तरीका ऐसा है जो तेंदुओं को भी नुकसान नहीं पहुंचाता। हिमालयन सेमीनार के तहत बुधवार को यह शोधपत्र संस्थान में प्रस्तुत भी किया जाएगा।

डा. जीएस रावत और  डा. एस सथ्याकुमार के निर्देशन में पूजा चौधरी ने यह शोध किया। शोध में यह भी पाया गया कि क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी पर्याप्त है और इस अवधि में हर घर से कम से कम एक पशु का शिकार तेंदुओं ने जरूर किया।

मानव वन्यजीव संघर्ष से लेकर अन्य समस्याओं पर मंथन आज
भारतीय वन्यजीव संस्थान में आज आयोजित हो रहे हिमालय सेमीनार में मानव वन्य जीव संघर्ष से लेकर पर्वतीय राज्यों के वन्य जीवों से संबंधित समस्याओं पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें पूरे देश की विभिन्न संस्थाओं के शोधार्थी और वैज्ञानिक शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed