फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   urvashi rotaila in kotdwar uttrakhand

पहली ही फिल्म में मिला ड्रीम रोल

Mon, 04 Nov 2013 10:33 AM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 04 Nov 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
urvashi rotaila in kotdwar uttrakhand

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि उन्हें पहली ही फिल्म में उसका ड्रीम रोल मिला है। जिस लड़की का वह किरदार निभा रही है वह प्यार में विश्वास करने वाली एक पंजाबी लड़की है। जिसके इर्द गिर्द पूरी कहानी घूमती है।

विज्ञापन


दिवाली मनाने पहुंची घर
सिंह साहब द ग्रेट फिल्म की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को कोटद्वार अपने घर पहुंची। यहां पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी पहली फिल्म के बारे में जानकारी दी। 22 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में उर्वशी सनी देओल के साथ अभिनेत्री की भूमिका में हैं। उर्वशी ने बताया कि इस फिल्म में जो रोल उसे मिला है वह उसका ड्रीम रोल है।
विज्ञापन


तीन फिल्में की साइन
वह मिनी नाम की लड़की के रोल में है। उन्होंने ने बताया कि उसे 2009 से फिल्मों के आफर मिलने शुरू हो गए थे। उम्र कम होने के चलते उसने उस वक्त फिल्में नहीं की। करीब 25 फिल्मों के आफर नहीं लिए थे। लेकिन बाद में जब सिंह साबह द ग्रेट का आफर आया तो कैरेक्टर को देखते हुए उसने तुरंत हां कर दी। अभी उसने तीन नई फिल्में साइन की हैं। इस दौरान उर्वशी मी मां मीरा रौतेला, हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का व्यवहार फ्रेंडली रहा

पहली बार फिल्म बनाने के दौरान डायरेक्टर से लेकर सनी देओल तक सभी का व्यवहार पूरी तरह से फ्रेंडली रहा है। सनी देओल के बारे में बताते हैं कि वह हीरोइन के साथ ज्यादा घुलते मिलते नहीं हैं लेकिन सनी देओल का उनके साथ फ्रेंडली नेचर से उनके साथ बहुत ही सहज महसूस किया।


माधुरी दीक्षित है आइडियल
कोटद्वार में उर्वशी ने बताया कि फिल्म की दुनिया में जिसे वह अपना आइडियल मानती हैं वह माधुरी दीक्षित है।

दीपावली सादगी से मनाएगी
उर्वशी रौतेला ने बताया कि वह फिल्म प्रमोशन के दौरान अपने व्यस्त समय के बाद दीपावली मनाने अपने परिवार के पास आई हूं। लेकिन उत्तराखंड में आई आपदा के कारण वह इस  दीपावली को वह बेहद ही सादगी के साथ मनाएगी। रंगोली और दीपों के साथ मनाई गई दीपावली से न तो प्रदूषण फैलेगा और ना ही किसी तरह का खतरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed