फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urban Development and Housing Minister Dr. Premchand

आईएसबीटी में तीन शिफ्टों में कराएं सफाई : मंत्री

Sat, 30 Sep 2023 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Urban Development and Housing Minister Dr. Premchand
Iआईएसबीटी परिसर के अंदर नाले में पानी जमा होने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद ने जताई नाराजगीI
विज्ञापन


शहरी विकास व आवास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आईएसबीटी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आईएसबीटी में गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा, सुबह व रात्रि के अलावा दोपहर में भी सफाई का इंतजाम किया जाए। आईएसबीटी परिसर के अंदर नाले में पानी जमा होने पर अफसरों को निर्देशित किया कि किसी सूरत में पानी एकत्र न हो।

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण के दौरान पार्किंग से लेकर बस स्टाॅप के अंदर यात्री सुविधाओं को देखा। कहा, फसाड के कार्य को जल्द पूरा किया जाए। बस स्टाप को माॅडल बस स्टाॅप बनाया जाए। उन्होंने बताया कि 10.36 एकड़ भूमि पर आईएसबीटी ओर से 3.38 एकड़ भूमि पर सिटी जंक्शन मॉल निर्मित हैं। एमडीडीए की ओर से आईएसबीटी और सिटी जंक्शन मॉल का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन




बताया कि आईएसबीटी परिसर में प्रवेश व निकास द्वार के निकट पार्किंग एरिया में इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य, आईएसबीटी में अंदर सड़कों का निर्माण कार्य, पेंटिंग व फुटपाथ तथा पुताई का कार्य, महिला व पुरुष टॉयलेट का रिनोवेशन, बाउंड्री वालों का निर्माण कार्य, पेंटिंग का कार्य तथा उद्यानीकरण से संबंधित कार्य किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधिशासी अभियंता सुनील, सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, कनिष्ठ अभियंता सुनील चंद उप्रेती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed