फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar over lack of parking in post office

डाकघर में पार्किंग नहीं होने पर हंगामा

Fri, 09 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar over lack of parking in post office
घंटाघर के समीप स्थित मुख्य डाकघर के प्रवेश द्वार बंद करके सुरक्षाकर्मी ने लोगों को गाड़िया बाहर ?
घंटाघर स्थित जीपीओ (मुख्य डाकघर) में पार्किंग की व्यवस्था न होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि उनके वाहनों को परिसर में खड़ा नहीं होने दिया जा रहा। ऐसे में उन्हें बाहर वाहन खड़े करने के लिए परेशानी होती है। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल एसएस नेगी व धारा चौकी इंचार्ज कुलवंत ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

इस दिनों राखी भेजने के लिए मुख्य डाकघर में सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू जाती है। जीपीओ में जगह के अभाव में लोगों के वाहनों की पार्किंग पर रोक लगा दी गई है। जिसके विरोध में बृहस्पतिवार को कालिका मंदिर क्षेत्र के पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने जीपीओ के बाहर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि गार्ड वाहनों को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। सड़क पर भी वाहन खड़े करने की जगह नहीं है। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

20 रुपये के लिफाके के लिए 200 का चालान
जीपीओ में वाहन खड़े न होने के गुस्साए लोगों ने कहा कि उन्हें 20 रुपये के लिफाफे के लिए 200 रुपये को चालान भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर खड़े करने पर पुलिस उनके वाहनों को उठाकर कर ले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:::
डाकघर में दो एडिशनल ऑफिस खोले गए हैं। इनमें एक डाक लेखा लखनऊ ने यहां शिफ्ट हुआ है। इसके अलावा पार्सल हब भी बनाया गया है। ऐसे में कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। परिसर में कर्मचारियों के वाहन खड़े होते हैं। ऐसे में जगह कम होेने की वजह से उच्च अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अब बाहरी लोगों के वाहन जीपीओ में खड़े नहीं किए जाएंगे।
- अनुसूया प्रसाद चमोली, असिस्टेंट पोस्टमास्टर जनरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed