निर्माण कार्यो की लेटलतीफी पर आप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का स्मार्ट सिटी कार्यालय पर हंगामा
सार
राजधानी में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की लेटलतीफी को लेकर आम आदमी पार्टी ने कौलागढ़ रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के साथ हंगामा किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरपी रतूड़ी ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी है, जिसका खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसौदिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा, जिसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
कौलागढ़ रोड स्थित देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते आम आदमी पा