फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Upon arriving at Bannu School, the State President took stock of the preparations

Dehradun News: बन्नू स्कूल पहुंच प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 17 Jul 2026 02:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 17 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Upon arriving at Bannu School, the State President took stock of the preparations
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को बन्नू स्कूल मैदान पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी और पार्टी के राष्ट्रीय सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद रहे। राहुल गांधी के सहयोगी मनोज त्यागी भी सुबह से मैदान ही तैयारियों का निरीक्षण करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तैयारियों से संतुष्ट हैं। बाद में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सह प्रभारियों, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, संत ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, प्रकाश जोशी सहित अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रम की सफलता और संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का जन्मदिन भी केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed