फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPNL employees' strike continues for the fifth day

Dehradun News: उपनल कर्मियों का पांचवे दिन भी धरना जारी

Fri, 14 Nov 2025 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
UPNL employees' strike continues for the fifth day
मांगों के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से लेकर सचिव से की मुलाकात, नहीं निकला नतीजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग के लिए उपनल कर्मियों का परेड ग्राउंड पर धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से लेकर शासन में कई विभागों के सचिव से हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने बताया कि कर्मचारियों की शिष्टमंडल ने सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, गढ़वाल कमिश्नर व सचिव विनय शंकर पांडे, ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और शाम को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से वार्ता हुई। लेकिन कर्मचारियों का शिष्टमंडल अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिस कारण वार्ता विफल रही है। संगठन के महामंत्री महामंत्री विनय प्रसाद ने बताया कि ऊर्जा सचिव ने वार्ता में आश्वस्त किया है कि समान कार्य- समान वेतन और नियमितीकरण के लिए जो भी निर्णय होगा, वह तीनों निगम के उपनल कर्मियों पर भी लागू होगा। वहीं धरने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतीम सिंह समेत अन्य लोग पहुंचे। धरना स्थल पर कर्मियों ने सुंदरकांड का पाठ भी किया। शिष्टमंडल में प्रदेश संयोजक हरीश कोठारी, पदाधिकारी जगतराम भट्ट, प्रताप सिंह बोरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed