फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uplc facing loss of 34 lacs due to storm

तूफान में फुक गए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के 34 रुपये

Wed, 08 Jun 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jun 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
uplc facing loss of 34 lacs due to storm
आंधी - फोटो : file photos

रविवार को आए तूफान में ट्रांसफार्मरों और तारों के क्षतिग्रस्त होने से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यूपीसीएल अधिकारियों का दावा है कि अकेले देहरादून और हरिद्वार जिले में ही यूपीसीएल के करीब 34 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

विज्ञापन


तूफान से हरिद्वार जिले में 131 गांवों, तोको में बिजली के तार, ट्रासंफार्मर और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। यूपीसीएल ने सभी जगह मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का दावा किया है। इन सभी कार्यों में लगभग 12 लाख रुपये का व्यय आया है। इसी तरह, देहरादून शहर में लाइनों पर पेड़ गिर जाने से कई विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई थीं।
विज्ञापन


यहां भी सोमवार देर रात तक सभी जगह विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई। यूपीसीएल प्रबंधन ने दावा किया है कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों, तारों और खंभों को ठीक करने पर लगभग 22 लाख रुपये का खर्चा आया है। यूपीसीएल के मीडिया प्रभारी पीसी ध्यानी ने कहा कि सभी स्थानों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदाल क्षेत्र से की पुरुकुल को आपूर्ति
पावर ट्रांसमिशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) द्वारा मंगलवार को पुरुकुल सब स्टेशन पर जरूरी कार्य करने के लिए एक घंटे का शटडाउन लिया गया। इससे सब स्टेशन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित हुई। यूपीसीएल द्वारा 33 केवी बिंदाल से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुरुकुल के लिए विद्युत आपूर्ति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed