फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPES School of Computer Science organized the Grand

Dehradun News: हैकेथॉन में टीमों ने समस्याओं के निदान के लिए प्रस्तुत किए नवाचार प्रारूप

Thu, 26 Sep 2024 04:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
UPES School of Computer Science organized the Grand
Iयूपीईएस स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस ने इंटरनेशनल हार्डवेयर हैकथॉन 3.0 ग्रैंड फाइनल का आयोजनI
विज्ञापन




यूपीईएस स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस ने इंटरनेशनल हार्डवेयर हैकथॉन 3.0 के ग्रैंड फाइनल का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने कौशल एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन करने के लिए चुनौती देना था। मुख्य शीर्ष तीन टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।



हैकेथॉन का आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए मुफ्त पंजीकरण के साथ हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने कृषि, स्वास्थ्य, होम ऑटोमेशन, इंडस्ट्री ऑटोमेशन, फायर एंड सेफ्टी, एजुकेशन, ऑटोमोबाइल ऑटोमेशन, स्मार्ट सिटी सॉल्यूशंस एवं डिफेंस ऑटोमेशन के क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं लिए इनोवेटिव हार्डवेयर प्रोटोटाइप तैयार कर प्रस्तुत किए। टीमों को अपने-अपने आइडिया को सामने लाने का अवसर मिला। हैकेथॉन के विजेता कोड कैटेलिस्ट, महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली ने इनोवेशन फॉर होम ऑटोमेशन पर आधारित अपने हार्डवेयर सॉल्यूशंस पेश किए और टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन


फर्स्ट रनर अप टीम गोस्टएक्सवॉकर्स, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा ने इनोवेशन फॉर एग्रीकल्चर के लिए हार्डवेयर सॉल्यूशंस को प्रस्तुत किया और उन्हें 75 हजार का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं अमरराजा एनर्जी एंड मोबिलिटी लिमिटेड के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट कुलदीपक शर्मा, जूरी सदस्य प्रदीप्तो चक्रवर्ती के अलावा डॉ. भूपेश सिंह भाटी, डॉ. विकास थापा, मिथुन कुमार, डॉ. मुथुकुमार केए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed