फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL recovered 126 crore bill from government departments

Electricity Bill: यूपीसीएल ने सरकारी विभागों से वसूला 126 करोड़ का बिल, वसूली का चलाया गया विशेष अभियान

Wed, 07 Sep 2022 01:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Sep 2022 01:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु के निर्देशों के तहत 22 जुलाई से वसूली का विशेष अभियान चलाया गया था। यूपीसीएल एमडी ने बताया कि जल निगम व जल संस्था ने 46 करोड़ 98 लाख रुपये, सिंचाई विभाग से 25 करोड़, स्ट्रीट लाइट के 13 करोड़ 81 लाख, अन्य सरकारी विभागों से 40 करोड़ 49 लाख रुपये वसूल किए गए। 

विज्ञापन
UPCL recovered 126 crore bill from government departments
electricity bill new - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने प्रदेश के सरकारी विभागों से बिजली बिल के 126 करोड़ 27 लाख रुपये वसूल किए हैं। इसके लिए प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने विभागवार नोडल अधिकारी बनाकर वसूली का अभियान चलाया।

विज्ञापन


यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया कि जल निगम व जल संस्था ने 46 करोड़ 98 लाख रुपये, सिंचाई विभाग से 25 करोड़, स्ट्रीट लाइट के 13 करोड़ 81 लाख, अन्य सरकारी विभागों से 40 करोड़ 49 लाख रुपये वसूल किए गए। पिछले कई वर्षों से यह बिजली बिल बकाया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी भी स्ट्रीट लाइटों के 51 करोड़ 19 लाख रुपये, शिक्षा विभाग के 13 करोड़ 35 लाख और अन्य सरकारी विभागों के 61 करोड़ 52 लाख रुपये बकाया हैं। एमडी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु के निर्देशों के तहत 22 जुलाई से इस वसूली का विशेष अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी हो सकती है भगोड़ा घोषित, कई बार नोटिस भेजने पर भी नहीं हुईं हाजिर

फिलहाल बिजली खरीद से राहत
यूपीसीएल को फिलहाल महंगी बिजली खरीद से राहत मिली हुई है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक वर्तमान में अनुमानित मांग 48.94 मिलियन यूनिट चल रही है, जिसके सापेक्ष 48.87 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed