फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL ready to supply electricity to winter tourist destinations

Dehradun News: शीतकालीन पर्यटन स्थलों पर बिजली आपूर्ति के लिए यूपीसीएल तैयार

Sat, 06 Dec 2025 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
UPCL ready to supply electricity to winter tourist destinations
- सभी 33 केवी सब स्टेशन, फीडरों से लेकर स्ट्रीट लाइटों तक की मॉनिटरिंग शुरू
विज्ञापन


- सघन चेकिंग जारी, हाईअलर्ट मोड में रखी गई यूपीसीएल की टीमें

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। शीतकालीन पर्यटन स्थलों पर यूपीसीएल 24 घंटे आपूर्ति के लिए तैयार है। इसके लिए सभी 33 केवी सब स्टेशन, फीडरों से लेकर स्ट्रीट लाइटों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। टीम को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि शीतकालीन अवधि में तीर्थयात्रियों एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार और यूपीसीएल विशेष प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि शीतकालीन अवधि के दौरान मसूरी, औली, लैंसडोन, जोशीमठ, धनोल्टी, ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चकराता, राजाजी नेशनल पार्क, टिहरी, देवप्रयाग, चंबा, हर्षिल आदि प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थाटन स्थलों के साथ-साथ चारधाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

यूपीसीएल पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित सभी 33/11 केवी उपसंस्थानों, एचटी एलटी लाइनों, 11 केवी फीडरों तथा स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम का दैनिक अनुश्रवण कर रहा है। आकस्मिक परिस्थितियों से त्वरित निपटने के लिए सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर कंडक्टर, केबल, पोल, ट्रांसफार्मर सहित आवश्यक सामग्री की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित उपसंस्थानों एवं फीडरों का सघन निरीक्षण करने व संपूर्ण टीम को हाई अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने की आपात स्थिति में ट्रॉली ट्रांसफार्मर के माध्यम से तत्काल आपूर्ति सुचारू करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed