फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL issues bills worth Rs 390 crore in a day through smart meters

Dehradun News: यूपीसीएल ने स्मार्ट मीटर से एक दिन में जारी किए 390 करोड़ के बिल

Sat, 03 Jan 2026 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
UPCL issues bills worth Rs 390 crore in a day through smart meters
- इस माह केवल एक ही दिन में 3.88 लाख उपभोक्ताओं का जेनरेट हुआ बिल
विज्ञापन


- निगम को उम्मीद, स्मार्ट मीटरिंग से राजस्व प्रबंधन होगा मजबूत, उपभोक्ता सेवा को मिलेगी गति

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। यूपीसीएल के स्मार्ट मीटर का असर नजर आने लगा है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, इस महीने पहली बार एक ही दिन में 3.88 लाख उपभोक्ताओं को 390 करोड़ के बिजली बिल जारी कर दिए गए। पहले इतने बिलों के जेनरेट होने में लंबा समय लगता था।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि निगम ने स्थापित स्मार्ट मीटरों के माध्यम से इस माह केवल एक ही दिन में 3.88 लाख उपभोक्ताओं की विद्युत खपत रीडिंग सफलतापूर्वक प्राप्त की। जिसके आधार पर लगभग 390 करोड़ के विद्युत बिल निगम की बिलिंग प्रणाली से जारी किए गए। यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह राशि यूपीसीएल के औसत मासिक राजस्व का लगभग 45 प्रतिशत है। जो यह दर्शाती है कि स्मार्ट मीटरिंग ने बिलिंग एवं राजस्व संग्रहण प्रक्रिया को कितनी गति, सटीकता और विश्वसनीयता प्रदान की है।
विज्ञापन

एमडी अनिल कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटरों के माध्यम से रीयल टाइम खपत की जानकारी उपलब्ध होने से अनुमान आधारित या विलंबित बिलिंग की समस्या में प्रभावी कमी आई है। स्वचालित प्रणाली के कारण मानवीय हस्तक्षेप एवं त्रुटियों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बिलिंग-कलेक्शन प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनी है। इससे न केवल विभाग की वाणिज्यिक दक्षता सुदृढ़ हुई है बल्कि उपभोक्ता विश्वसनीयता को भी मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

व्हाट्सएप पर मिल रहा बिजली बिल

यूपीसीएल की ओर से जारी बिजली बिल पंजीकृत उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप के माध्यम से भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें समय पर बिल प्राप्त हो रहा है। भुगतान प्रक्रिया सरल, त्वरित एवं डिजिटल बनी है। जिन उपभोक्ताओं को अभी व्हाट्सएप के माध्यम से बिल प्राप्त नहीं हो रहा है, वह यूपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना व्हाट्सएप नंबर फंजीकृत करा सकते हैं। ताकि वे इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed