फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL is installing LT capacitors on 76,000 transformers.

Dehradun News: यूपीसीएल 76 हजार ट्रांसफार्मर पर लगा रहा एलटी कैपेसिटर

Sat, 17 Jan 2026 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
UPCL is installing LT capacitors on 76,000 transformers.
-बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता बढ़ेगी, कम वोल्टेज से मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) राज्य में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, स्थिर एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मर पर एलटी कैपेसिटर बैंक स्थापित करने जा रहा है।


यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया कि योजना के तहत 76,903 ट्रांसफॉर्मर पर कुल 886 एमवीएआर क्षमता के एलटी कैपेसिटर बैंकों की स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है। मकसद ये है कि ऐसे क्षेत्र जहां कम वोल्टेज, अधिक लाइन लॉस और खराब पावर फैक्टर जैसी समस्याएं परेशानी का सबब हैं, वह दूर हो जाएंगी। इससे बिजली के प्रवाह की गुणवत्ता में सुधार होगा। उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज प्रोफाइल मिलेगा। पावर फैक्टर में बढ़ोतरी होगी, जिससे बिजली का अधिकतम और कुशल उपयोग सुनिश्चित होगा। ट्रांसफॉर्मरों एवं वितरण लाइनों पर भार कम होगा। विद्युत तंत्र की दक्षता बढ़ेगी और अनावश्यक ऊर्जा हानि रुकेगी। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर वोल्टेज उपलब्ध होगा। लाइन लॉस में कमी आएगी। ट्रांसफॉर्मरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम कम होगा, जिससे ट्रांसफॉर्मर फेलियर रेट में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed