फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL has given instructions not to run AC in offices of Electricity Department from 11 o clock In Uttarakhand

बिजली बचाने को अनोखा आदेश: उत्तराखंड में विद्युत विभाग के दफ्तरों में 11 बजे से पहले नहीं चलेगी एसी, रखी ये शर्त

Fri, 29 Apr 2022 10:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Apr 2022 10:54 PM IST
सार

उत्तराखंड में बिजली की किल्लत को देखते हुए ऊर्जा निगम के एमडी ने निर्देश जारी किए है। जिसमें कहा है कि बिना जरूरत कंप्यूटर, प्रिंटर दिनभर खुले नहीं रहेंगे। साथ ही कहा है कि परिसर, कॉरिडोर, शौचालय और अन्य स्थानों पर दिन के समय में जब प्राकृतिक रोशनी होती है, तब लाइट व पंखों का इस्तेमाल न किया जाए।

विज्ञापन
UPCL has given instructions not to run AC in offices of Electricity Department from 11 o clock In Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बिजली विभाग के दफ्तरों में सुबह 11 बजे से पहले कोई भी एसी (एयर कंडीशनर) नहीं चलेगा। जहां बहुत जरूरी होगा, वहां एसी 24 डिग्री तापमान पर ही चला सकेंगे। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में लगातार बिजली किल्लत चल रही है। गर्मी के साथ ही बिजली की डिमांड भी बढ़ती ही जा रही है। इसको देखते हुए ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक ने अपने सभी दफ्तरों में सख्ती शुरू कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसी भी दफ्तर में सुबह 11 बजे के बाद ही एसी चले। एसी की सेटिंग 24 डिग्री पर ही रखना सुनिश्चित करें। जब भी कोई अधिकारी, कर्मचारी किसी विभागीय काम से या भोजन के लिए कार्यालय में अनुपस्थित हो तो लाइट, पंखा, एसी, कूलर आदि को बंद करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर, कॉरिडोर, शौचालय और अन्य स्थानों पर दिन के समय में जब प्राकृतिक रोशनी होती है, तब लाइट व पंखों का इस्तेमाल न किया जाए। जहां तक संभव हो सके, एक कक्ष में एक से अधिक अधिकारी अपने कार्यों को बैठकर पूरा करें। दफ्तर में लगे हुए कंप्यूटर, प्रिंटर को बिना आवश्यक कार्य दिनभर खुला न रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को बिजली बचत के प्रति जागरूक रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से भी बिजली बचाने की अपील
यूपीसीएल ने बिजली संकट के इस वक्त में सभी उपभोक्ताओं से भी अधिक से अधिक बिजली बचाने की अपील की है। यूपीसीएल एमडी की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि घर के गीजर, कंप्यूटर, टीवी आदि को जरूरी होने पर ही चलाएं। पंखा, ट्यूबलाइट, फ्रिज, एसी का बहुत जरूरी होने पर ही उपयोग करें। अपने बच्चों को भी बिजली बचत के प्रति जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed