फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL Board Approves Power Line from Sonprayag to Kedarnath Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बिजली लाइन को यूपीसीएल बोर्ड की मंजूरी, 45 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 28 Apr 2026 02:39 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 28 Apr 2026 02:39 PM IST
सार

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बिजली लाइन को यूपीसीएल बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। बोर्ड बैठक में 45 करोड़ की लागत से 33 केवी बिजली लाइन का प्रस्ताव पास हुआ है। वहीं यूपीसीएल खटीमा में पिटकुल के सब स्टेशन से अपने बिजलीघरों को जोड़ेगा।

विज्ञापन
UPCL Board Approves Power Line from Sonprayag to Kedarnath Uttarakhand news in hindi
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यूपीसीएल 33 केवी की बिजली लाइन स्थापित करेगा। सोमवार को हुई यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। वहीं, खटीमा स्थित पिटकुल के सब स्टेशन से भी यूपीसीएल के बिजलीघरों को जोड़ने का प्रस्ताव पास हुआ।

विज्ञापन

सोमवार को मुख्य सचिव व यूपीसीएल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में यूपीसीएल की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में केदारनाथ में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। केदारनाथ में यूपीसीएल 33 केवी का बिजलीघर बना रहा है, जिसका प्रस्ताव पास होने के बाद काम भी शुरू हो चुका है। अभी तक केदारनाथ में 11 केवी की लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है जो कि काफी लंबी है।

विज्ञापन


मौसम खराब होने पर ट्रिप होने का खतरा ज्यादा है। बोर्ड बैठक में सोनप्रयाग से नए बिजलीघर तक बिजली लाइन पहुंचाने का प्रस्ताव रखा गया। 45 करोड़ की लागत से 33 केवी की बिजली लाइन डाली जाएगी। बोर्ड ने प्रस्ताव मंजूर कर दिया। इसके अलावा एक प्रस्ताव खटीमा के पिटकुल सब स्टेशन से जुड़ा हुआ भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ करोड़ खर्च करके यूपीसीएल पिटकुल के इस सब स्टेशन से अपने बिजलीघरों को जोड़ने वाला है। बैठक में वित्त संबंधी कई अन्य प्रस्तावों पर भी बोर्ड ने मुहर लगाई। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जीएस बुदियाल, निदेशक एमआर आर्य और बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल रहे।

ये भी पढे़ं....पुष्पांजलि प्रकरण: भगौड़े बिल्डर दीपक की पत्नी राखी मित्तल यूएई में गिरफ्तार, पांच साल बाद मिली सफलता

वित्तीय अनुशासन बनाए रखें

बोर्ड बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने परियोजनाओं की लागत कम करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल का मकसद आम उपभोक्ताओं तक सरल तरीके से अधिकतम बिजली आपूर्ति करना है। इस दिशा में ही प्रयास आगे बढ़ाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed