{"_id":"575ee1b14f1c1bc44d11b78f","slug":"upcl-18-assistant-engineers-will-get-executive-engineers-grade-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल में 18 एई की सेलरी बढ़ी, ईई ग्रेड का मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल में 18 एई की सेलरी बढ़ी, ईई ग्रेड का मिलेगा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
एई को ईई ग्रेड का वेतन मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने 18 सहायक अभियंताओं (एई) को एसीपी का लाभ देते हुए अधिशासी अभियंता (ईई) का ग्रेड वेतन अनुमन्य किया है। इससे इन एई के वेतन में लगभग पांच हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी। कारपोरेशन के निदेशक (मानव संसाधन) पीसी ध्यानी ने इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कारपोरेशन में वर्ष 2002-03 बैच के ये अवर अभियंता (जेई) वर्ष 2009 में सहायक अभियंता पर प्रोन्नत हुए। नियमानुसार, सहायक अभियंताओं को पदोन्नति वर्ष 2009 के बाद पांच साल की सेवा पूर्ण करने पर वर्ष 2014 में एसीपी के रूप में अधिशासी अभियंता का ग्रेड वेतन 6600 रुपये प्राप्त हो जाना चाहिए था। लेकिन, एसीपी का लाभ न मिलने से ये इंजीनियर पिछले लंबे समय से परेशान थे।
विज्ञापन
निदेशक ने किया अनुमोदन
चयन समिति की संस्तुति पर प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने सोमवार को इसका अनुमोदन कर दिया। इसके अलावा इसी बैच के एक सहायक अभियंता की गोपनीय आख्या शीघ्र भेजने के लिए संबंधित मुख्य अभियंता को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
छह सहायक अभियंताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित होने के कारण चयन समिति द्वारा उन पर विचार नहीं किया गया। कॉरपोरेशन के निदेशक (मानव संसाधन) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि शासन स्तर से कार्रवाई होने के बाद इस पर अमर किया जाएगा।