फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP CM Yogi Adityanath mother admitted to Rishikesh AIIMS undergoing treatment in geriatric ward

Rishikesh: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Tue, 14 May 2024 10:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2024 10:20 PM IST
सार

एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath mother admitted to Rishikesh AIIMS undergoing treatment in geriatric ward
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को एम्स में भर्ती किया गया है। उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल भी मां को देखने आई थीं। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर लगा जाम, यात्रियों के वाहनों को ऋषिकेश में ही रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

60 साल से ऊपर वालों के लिए होता है जिरियाट्रिक वार्ड

जिरियाट्रिक वार्ड 60 साल से ऊपर वालों के लिए होता है। सभी विभागों के डॉक्टर इस वार्ड में आकर बुजुर्गों का उपचार करते हैं। यह सुविधा इसलिए बनाई गई है, ताकि उम्रदराज लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न काटने पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed