फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unveiling of the 'Dhami is the Only Option' T-shirt

Dehradun News: धामी ही है विकल्प टीशर्ट का अनावरण

Fri, 10 Jul 2026 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of the 'Dhami is the Only Option' T-shirt
देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प - मिशन 2027 अंकित टी-शर्ट का अनावरण कराया। सभी ने आगामी मिशन 2027 के लिए मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड का युवा विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार युवाओं के रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, खेल और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड का युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश का युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व से प्रेरित है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed