फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unseasonal rains Loss of crores to crops in Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बेमौसमी बारिश से प्रदेश में फसलों को करोड़ों का नुकसान, विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Sun, 04 Jun 2023 10:10 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

सरकार के आदेश पर कृषि व उद्यान विभाग ने जिलों से नुकसान की जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट तैयार की है। सभी जिलों से 35,617 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान हुआ, लेकिन 35 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर सरकार की ओर से फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जाता है।

विज्ञापन
Unseasonal rains Loss of crores to crops in Uttarakhand news in hindi
फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बेमौसमी बारिश से कृषि और बागवानी फसलों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। दोनों विभागों ने नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी है, जिसमें 35,617 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान हुआ है, लेकिन मुआवजे के मानकों के अनुसार 7,443 हेक्टेयर भूमि पर 35 प्रतिशत नुकसान आंका गया है।

विज्ञापन

पिछले माह बेमौसमी बारिश से प्रदेश में फल-सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। सरकार के आदेश पर कृषि व उद्यान विभाग ने जिलों से नुकसान की जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट तैयार की है। सभी जिलों से 35,617 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान हुआ, लेकिन 35 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर सरकार की ओर से फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जाता है।

विज्ञापन

इन मानकों पर 7,443 हेक्टेयर क्षेत्रफल आ रहा, जिसमें 6508 हेक्टेयर सिंचित भूमि, 435 हेक्टेयर भूमि गैर सिंचित है। इसके अलावा बागवानी फसलों के तहत 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी की पहल से पुराने वैभव में लौटेगी चौरासी कुटिया, जानिए क्यों है ये जगह खास

मुआवजे के मानक

सिंचित क्षेत्र में फसलों को नुकसान पर सरकार की ओर से किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,000 रुपये मुआवजा देने की व्यवस्था है, जबकि गैरसिंचित भूमि पर प्रति हेक्टेयर 8,500 और बागवानी फसलों के प्रति हेक्टेयर 22,500 रुपये मुआवजा दिया जाता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed