फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unseasonal rains broke the waist of tenants, sheets of hail lying in the fields

बेमौसम बारिश ने तोड़ी काश्तकारों की कमर, खेतों में बिछी ओलों की चादर

Sun, 15 Mar 2020 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains broke the waist of tenants, sheets of hail lying in the fields
साहिया क्षेत्र के पानुवा गांव में ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसल को देखते किसान। - फोटो : VIKAS NAGAR
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने काश्तकारों की कमर तोड़ कर दी है। शनिवार शाम क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में बर्फ के समान ओलो की चादर बिछ गई। मटर की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। अन्य फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को भी क्षेत्र में ओलावृष्टि से मटर की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। कई इलाकों में मटर के पौधे पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। काश्तकारों को आर्थिक तंगी का डर सताने लगा है। मटर के साथ ही गेहूं, जौ, मसूर, आड़ू, खुमानी, पुलम, अखरोट, हरी मिर्च, प्याज आदि फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। शनिवार को क्षेत्र में हुई बारिश के बीच चापनू, अमराह, पंजिया, दधोऊ, सुरेऊ, भंजरा, अलसी, सकनी, कनबुआ, कोफ्टी, खतार, समाया, बसाया, ललोऊ, गोथान, कोठा, तारली, दातनू, बडनू, गढ़ेता, सलगा, बोहा, खमरोली, भंजरा, सुरेऊ, मलोऊ, कोथी, अस्टाड़, लोरली, मताड़, हाजा, दसोऊ, डाडुवा, कितरोली, गबेला, दोधा, सुनोड़ा, मटियाना, भुपोऊ, हिड़का, कलेथा, गोना, जगथाना, बुरायला, होडा, मंगरोली, क्वारना, टिपऊ, चंदोऊ, जिसोऊ, नेवी, कुरोली, खतासा, रानी समेत 80 से भी अधिक गांवों में ओलावृष्टि हुई। करीब 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से गांव से लेकर खेतों तक ओलों की सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन

पानुवा निवासी रूपराम राठौर, बसाया निवासी कांति सिंह चौहान, अलसी निवासी सियाराम खन्ना, इंदर सिंह, सकनी निवासी संतराम पंवार, ककाड़ी निवासी सरदार सिंह, कोठा तारली निवासी चतर सिंह तोमर आदि का कहना है कि उन्होंने 120 रुपये प्रति किलो की दर से मटर का बीज खरीद कर खेतों में बोया था, लेकिन ओलावृष्टि ने सब कुछ तबाह कर दिया। अधिक बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल यलो रस्ट रोग की चपेट में आ गई है। कई लोगों ने खेतीबाड़ी के लिए बैंकों से पांच से छह लाख रुपये तक का लोन भी लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने कहा कि संबंधित राजस्व उपनिरीक्षकों से क्षतिपूर्ति के आकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।

गास्की गांव में हुई ओलावृष्टि।

गास्की गांव में हुई ओलावृष्टि।- फोटो : VIKAS NAGAR

गास्की गांव में हुई ओलावृष्टि।

गास्की गांव में हुई ओलावृष्टि।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed