फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 6 Guidelines in Uttarakhand Latest News: Schools Reopen without teachers Covid 19 test in Roorkee

रुड़की: लापरवाही का आलम, शिक्षकों की कोरोना जांच से पहले ही खोल दिए स्कूल

Fri, 06 Nov 2020 06:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Nov 2020 06:55 PM IST
सार

  • जिलाधिकारी ने दिए थे शिक्षकों की कोरोना जांच के आदेश
  • रुड़की ब्लॉक में नहीं हुई शिक्षकों की कोरोना जांच

विज्ञापन
Unlock 6 Guidelines in Uttarakhand Latest News: Schools Reopen without teachers Covid 19 test in Roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी रुड़की में लापरवाही का आलम किस कदर हावी है, इसकी बानगी इसी बात से लगाई जा सकती है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी शिक्षकों के बिना कोरोना जांच के ही स्कूलों को खोल दिया गया है। जबकि जिलाधिकारी ने कोरोना को खोलने से पहले शिक्षकों केे कोरोना जांच कराने के आदेश दिए थे। अब यदि कोई शिक्षक कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार कोरोना के बाद स्कूलों में कक्षाओं के संचालन को पटरी पर लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दो नवंबर से कक्षा 10 और 12 की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद अन्य कक्षाओं के संचालन की तैयारी है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Unlock 6.0 Guidelines: उत्तराखंड में 17 नवंबर से खुलेंगे सरकारी आवासीय स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को खोलने से पहले जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आदेश जारी किए थे कि स्कूल आने वाले शिक्षकों की कोरोना जांच कराई जाए। बताया जा रहा है कि जनपद के अधिकतर ब्लॉक में शिक्षकों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है, लेकिन रुड़की ब्लॉक में शिक्षकों की कोरोना जांच नहीं हो पाई है।

दो नवंबर से खुले थे स्कूल

वहीं स्कूलों में कक्षा 10 और 12 का संचालन दो नवंबर को शुरू हो गया था। ऐसे में यदि एक भी शिक्षक कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। वहीं बच्चों के भविष्य से भी खिलवाड़ हो रहा है।

शिक्षकों की कोरोना जांच के लिए न तो कोई आदेश नहीं मिला है और न ही कोई शिक्षक कोरोना जांच करने पहुंचा है। यदि कोई जांच करने आता है तो जांच कराई जाएगी।
 -मनोज सैनी, प्रधानाचार्य, केएलडीएवी इंटर कॉलेज

शुक्रवार को ही रुड़की के सीएमएस संजय कंसल से कोरोना जांच को लेकर वार्ता हुई है। संभवत: शुक्रवार को शिक्षकों की कोरोना जांच कराई गई होगी। इस बाबत जानकारी ली जाएगी। 
 -डॉ आंनद भारद्वाज, मुख्य शिक्षाधिकारी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed