फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 6.0 in Uttarakhand: Link Express departs Prayagraj after eight months

Unlock 6.0 in Uttarakhand : आठ माह बाद प्रयागराज रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस 

Tue, 17 Nov 2020 07:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Nov 2020 07:59 PM IST
सार

  • 11 नवंबर को लक्सर से लौटा दी गई थी ट्रेन

विज्ञापन
Unlock 6.0 in Uttarakhand: Link Express departs Prayagraj after eight months
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : AmarUjala

विस्तार

आठ माह बाद देहरादून- प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। ट्रेन का संचालन फिलहाल 11 दिसंबर तक होगा। कोरोना संकट के बीच 22 मार्च से ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था।

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी।
विज्ञापन


वैसे तो लिंक एक्सप्रेस 11 नवंबर को देहरादून से रवाना हुई थी। लेकिन, हरिद्वार-लक्सर के बीच आरोबी का निर्माण होने की वजह से ट्रेन को लक्सर से ही लौटा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित संचालन की मांग

मंगलवार को लिंक एक्सप्रेस में रवाना हुए यात्रियों ने ट्रेन के नियमित संचालन की मांग उठाई। मांडा प्रयागराज निवासी संतोष कुमार सिंह, करछना निवासी कृष्णानंद वैश्य, प्रयागराज निवासी मालिनी कुकरेजा, प्रतापगढ़ निवासी पंकज ओझा ने ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। लेकिन, ट्रेन का संचालन अब नियमित किया जाना चाहिए।

मुजफ्फरपुर रवाना हुई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 

देहरादून-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन मंगलवार को देहरादून से रवाना हुई। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन का संचालन बुधवार को भी किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन बुधवार को भी देहरादून से मुजफ्फरपुर जाएगी।


मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन बृहस्पतिवार को आएगी। दूसरी ओर यात्रियों ने मांग उठाई थी रेलवे बोर्ड को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू करना चाहिए। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को देहरादून से नई दिल्ली जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed