Unlock 5.0 Guidelines: सभी पक्षों की राय के बाद खुलेंगे स्कूल, कैबिनेट करेगी फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने कहा कि स्कूलों को खोले जाने के संबंध में कोई भी निर्णय स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ विचार विमर्श के बाद से किया जाएगा।
Coronavirus in Uttarakhand : मुख्य सचिव ओम प्रकाश के निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव
शिक्षा मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह में अपने जिले से संबंधित फीडबैक शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी अपने जिलों में कोविड-19 की स्थिति, वहां के स्कूलों के प्रबंधन समितियों और अभिभावकों की राय के आधार पर फीडबैक देंगे।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि
शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिलों से प्राप्त फीडबैक के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ विचार विमर्श कर आवश्यकतानुसार कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा। यदि स्कूलों को खोलने के बारे में राय बन जाती है तो तीन चरणों में स्कूलों को खोले जाने का प्रस्ताव किया जाएगा।
पहले चरण में कक्षा 09 से 12 तक, दूसरे चरण में कक्षा 06 से 12 तक और तीसरे चरण में सभी कक्षाओं को शामिल किया जाना प्रस्तावित है।
सभी स्कूलों में कोविड-19 के लिए जरूरी सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अभिभावको की अनुमति बिना किसी बच्चे को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।