{"_id":"5f00a12e1d518e02cc3baffb","slug":"unlock-2-in-uttarakhand-today-everything-else-will-be-open-except-shops-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unlock-2 in Uttarakhand : आज देहरादून में दुकानें छोड़ बाकी सब खुला रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock-2 in Uttarakhand : आज देहरादून में दुकानें छोड़ बाकी सब खुला रहेगा
Sun, 05 Jul 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को लेकर आज दून में दुकानें, बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़ बाकी सब खुला रहेगा। इस दौरान पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, डेयरी, गैस एजेंसी, टिफिन सर्विस, लाइसेंसधारक मीट-मछली की दुकानें, औद्योगिक इकाइयां और अस्पतालों की ओपीडी खुली रहेगी। वहीं, बेकरी और होम डिलीवरी सेवा का संचालन सुबह सात से रात आठ बजे तक होगा। इसके अलावा विक्रम, ऑटो, सिटी बसें भी चलेंगी। वहीं, लोग मॉर्निंग वॉक भी कर सकेंगे। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा जहां बाजारों की साप्ताहिक बंदी किसी और दिन है, वह भी खुले रहेंगे। मॉर्निंग वॉक पर भी किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। वहीं, वाहनों के आवागमन को भी प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखा गया है। डीएम ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दौरान निर्माण कार्य एवं औद्योगिक इकाइयों भी संचालित होंगी। वहीं, सोमवार से पुरानी व्यवस्था फिर से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से घर में ही रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे और बुजुर्ग किसी भी सूरत में घर से बाहर न निकलें। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में बाजारों की साप्ताहिक बंदी तय
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को जिले के बाजारों की साप्ताहिक बंदी के दिन भी तय कर दिए। इससे पहले उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बंदी के दिन तय करने के निर्देश दिए थे। व्यापारियों से बातचीत के बाद अधिकारियों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी। जिसके बाद बाजारों की साप्ताहिक बंदी तय कर दी गई है।
क्षेत्र - साप्ताहिक बंदी
नगर निगम देहरादून, छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेंटटाउन - रविवार
नगर निगम ऋषिकेश के सभी बाजार - बृहस्पतिवार
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के बाजार - रविवार
मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के बाजार - बुधवार
विकासनगर, हरबर्टपुर व सहसपुर के बाजार - शनिवार
चकराता क्षेत्र के सभी बाजार - बुधवार
कालसी-साहिया क्षेत्र के बाजार - शनिवार
त्यूनी क्षेत्र के बाजार - रविवार
शहर में साप्ताहिक बंदी के तहत सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगी। लोगों की सहूलियत को देखते हुए वाहनों का आवाहन जारी रखा गया है। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में दूनवासियों को भरपूर सहयोग मिल रहा है। यही वजह है कि जिले में स्थिति नियंत्रण में है। - डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी