फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 2.0 in uttarakhand: Government Allows public movement in Secretariat From 1st July

Unlock 2.0 : उत्तराखंड सचिवालय में एक जुलाई से आगंतुकों को मिलेगा प्रवेश, आदेश जारी

Tue, 30 Jun 2020 01:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jun 2020 01:20 AM IST
सार

  • पहले चरण में 50 लोगों को मिलेगी प्रवेश की इजाजत

विज्ञापन
Unlock 2.0 in uttarakhand: Government Allows public movement in Secretariat From 1st July
उत्तराखंड सचिवालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सचिवालय में एक जुलाई से आगंतुकों (विजिटर्स) को प्रवेश मिल सकेगा। पहले चरण में एक दिन में अधिकतम 50 लोगों को ही प्रवेश मिल पाएगा। निजी सचिवों की ऑनलाइन मंजूरी के बाद प्रवेश पत्र आगंतुकों को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


अपर मुुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किए। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के चलते मई और जून में सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय में आगंतुकों के प्रवेश को पहले सीमित किया था, उसके बाद उनके प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


यह रोक अनलॉक 1.0 में भी जारी रही, लेकिन अब अनलॉक 2.0 में प्रदेश सरकार के स्तर पर दी जा रही ढील के क्रम में सचिवालय प्रशासन ने भी सचिवालय में प्रवेश की व्यवस्था लचीली कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक केवल अधिकारियों को थी आने की छूट

अभी सचिवालय में सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारी, वाहन चालक व अन्य राजकीय अधिकारी कर्मचारी व वाहन चालकों को ही प्रवेश की छूट है। एक जुलाई से अधिकारियों से मुलाकात करने वाले आगंतुकों के पास मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व प्रभारी सचिव के निजी सचिवों की ऑनलाइन स्वीकृति से जारी होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाले आगंतुकों के लिए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन स्वीकृति देने के लिए सीएम के निजी सचिव विक्रम सिंह चौहान को नामित किया गया है। चौहान की अनुपस्थिति में उनके लिंक अधिकारी ऑनलाइन प्रवेश की मंजूरी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed