फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   University should provide certificates to students on DG Locker: Rawat

विवि छात्रों को डीजी लाॅकर पर उपलब्ध कराएं प्रामणपत्र : रावत

Thu, 22 Jan 2026 08:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
University should provide certificates to students on DG Locker: Rawat
शिक्षा मंत्री ने 10 फरवरी तक अनिवार्य रूप से भर्ती विज्ञापन जारी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

समय पर घोषित करें परीक्षा परिणाम, 180 दिन हो कक्षाओं का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत शैक्षणिक डाटा डीजी लाॅकर पर अपलोड़ करने के निर्देश दिए हैं। ताकि छात्र-छात्राओं को अपने अंक प्रमाणपत्र एवं उपाधियां ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध हो सके।
शिक्षा मंत्री ने सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में निर्देश दिए कि विश्वविद्यालयों में लम्बे समय से खाली शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर आगामी 10 फरवरी तक अनिवार्य रूप से भर्ती विज्ञापन जारी किया जाए। वहीं, हर सेमेस्टर में 90 दिन कक्षाएं संचालित करने के साथ ही तय समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले शैक्षणिक सत्रों का पुराना डाटा भी समर्थ पोर्टल के सहयोग से डीजी लाॅकर पर अपलोड़ करने के निर्देश दिए। जिसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट शासन एवं मंत्रालय को भी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगों से एमओयू कर संबंधित विषयों के छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से औद्योगिक प्रशिक्षण करने के निर्देश दिए, जिसकी मासिक प्रगति आख्या शासन को उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री ने छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अंतरविश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके आयोजन की जिम्मेदारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा, समय पर परीक्षाएं कराने के साथ ही इसके परिणाम घोषित किए जाएं चाहे इसके लिए परीक्षा पैर्टन में बदलाव करना पड़े। उन्होंने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति को भी अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने सभी शिक्षण संस्थानों को स्वामी विवेकानंद ई-पुस्तकालय योजना से जोड़ने को लेकर पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण भी दिया। जिस पर सभी संस्थानों के अधिकारियों से भी सुझाव मांगे गए।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा डाॅ. रंजीत सिन्हा, निदेशक उच्च शिक्षा वीएन. खाली, संयुक्त निदेशक डाॅ. एएस. उनियाल, उप सचिव उच्च शिक्षा अजीत सिंह, हरीश सागर, राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिव खेमराज भट्ट, दिनेश चन्द्रा, डाॅ. जेएस. बिष्ट, दुर्गेश डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed