{"_id":"66d651cc61dd5ef3a7038e74","slug":"university-fair-2024-was-organized-in-which-dehradun-news-c-5-1-drn1030-492007-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के कॅरिअर चयन में मददगार साबित होगी यूनिवर्सिटी फेयर : डोभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के कॅरिअर चयन में मददगार साबित होगी यूनिवर्सिटी फेयर : डोभाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iसेंट जाॅर्ज काॅलेज में यूनिवर्सिटी फेयर, देश-दुनिया की 78 यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधि हुए शामिलI
सेंट जाॅर्ज काॅलेज में यूनिवर्सिटी फेयर 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के 78 यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट मसूरी के निदेशक एसपी डोभाल ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए देश-दुनिया के कई यूनिवर्सिटीज को एक ही छत के नीचे लाकर स्कूल ने सराहनीय कार्य किया है। कहा भविष्य में छात्रों को किस यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए जाना है या कॅरिअर बनाना है इसमें उनको लाभ मिलेगा।
प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन ने कहा कि कार्यक्रम छात्रों के लिए कॅरिअर निर्धारित करने में मददगार साबित होगा। छात्रों के अलावा उनके अभिभावकों ने भविष्य में भी इस तरह के यूनिवर्सिटी फेयर किए जाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में यूके, यूएस, यूरोप, कनाडा, जापान, आस्ट्रेलिया, दुबई और भारत के 78 यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। विदेशी यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने छात्रों को अपनी-अपने विश्वविद्यालय एवं पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, उप प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सीनियर को-ऑडिनेटर मार्क गौनसाल्विस, पीडी जायसवाल, कॅरिअर फेयर कमेटी के सदस्य भवनेश नेगी, स्टाॅर्मी हजारिका, पल्लवी गोयल, ज्योत्सना जेनिफर, जुलियाना डिसूजा, श्रीजय मल्ल, प्रवीण गुसाईं आदि मौजूद रहे।