फैक्ट्री में बिजली चोरी के इस हैरतअंगेज तरीके को देख चकरा गए ऊर्जा निगम के अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री मालिक ने बिजली के बिल से बचने के लिए बिजली चोरी का ऐसा तरीका निकाला जिसे देखकर ऊर्जा निगम की टीम भी चकरा गई। ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने भूरारानी क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लाखों की बिजली चोरी पकड़ी है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा में कोतवाली में मुकदमा दर्ज क राया है।
मॉडल कॉलोनी निवासी ललित खेड़ा की भूरारानी रोड पर लालजी गोपाल के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री के संचालन के लिए 230 केवी का कनेक्शन लिया गया है। ऊर्जा निगम को फैक्ट्री में बिजली चोरी की शिकायत मिली थी।
इस तरह से की बिजली चोरी
मंगलवार देर शाम विद्युत परीक्षण खंड रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता केके पंत, एसडीओ विनोद कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा आदि फैक्ट्री में छापामारी को पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान अधिकारियों को बिजली मीटर और मशीनों के लोड में असमानता मिली।
अधिकारियों ने फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर की जांच कराई तो ट्रांसफार्मर में पिन लगाकर बिजली चोरी करने की पुष्टि हुई। बुधवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने फैक्ट्री स्वामी ललित खेड़ा के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री के पर जुर्माना लगाया जाएगा।