फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union official, ruckus over high rent laws

अधिक किराया वसलूने पर यूनियन पदाधिकारी, हंगामा

Tue, 13 Aug 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Union official, ruckus over high rent laws
यात्रियों से अधिक किराया वसूली करने पर साहिया में बस को रोक कर हंगामा काटते टाटा सूमो यूनियन के स? - फोटो : VIKAS NAGAR
नेपाली मूल के यात्रियों से प्राइवेट बस में यात्रियों से अधिक किराया वसलूने पर टाटा सूमो यूनियन के पदाधिकारी भड़क गए। उन्होंने बस को साहिया बाजार में रुकवाकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस ने यूनियन पदाधिकारियों को समझा-बुझा कर शांत कराया। बाद में सभी सवारियों को बस से उतार टाटा सूमो में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। प्राइवेट बस के परिचालक ने सभी सवारियों को किराया वापस कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एक प्राइवेट बस विकासनगर से त्यूनी के लिए रवाना हुई। जिसमें नेपाल मूल के 32 यात्री सवार थे, जो मजदूरी के लिए त्यूनी जा रहे थे। इस बीच टाटा सूमो यूनियन के पदाधिकारियों को किसी ने फोन पर जानकारी दी कि बस बिना नंबर के त्यूनी जा रही है। साथ ही यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। जिस पर यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने बस को साहिया बाजार में रोक लिया। यात्रियों से पूछने पर पता चला कि बस परिचालक ने प्रत्येक सवारी से 350 रुपये किराया लिया है। जबकि त्यूनी जाने के लिए बस का किराया 300 रुपये निर्धारित है। जिस पर यूनियन से जुड़े सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट बस यात्रियों से अधिक किराया वसूल रही हैं। साथ ही बिना नंबर और परमिट के ही क्षेत्र में बस संचालित परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ज्यादा किराया लिया जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। बिना नंबर और परमिट के वाहन संचालन करने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed