फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   union minister JP Nadda wife mallika celebrates her birthday in shantikunj

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका ने यहां मनाया अपना 54 वां जन्मदिन, लिया इनका आशीर्वाद

Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
union minister JP Nadda wife mallika celebrates her birthday in shantikunj
jp nadda wife

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की धर्मपत्नी डा. मल्लिका नड्डा ने अपना 54 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचकर प्रमुखद्वय डा. प्रणव पंड्या व शैलदीदी से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. जेपी नड्डा ने प्रमुखद्वय से कई विषयों पर चर्चा की। शांतिकुंज के व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. जेपी नड्डा व डा. मल्लिका नड्डा विशेष हवन में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मिश्र ने कहा कि पूज्य आचार्यश्री ने जन्मदिवस को संकल्प पर्व के रूप में मनाने की प्रेरणा दी। पूज्य आचार्यश्री के अनुसार इस दिन आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संकल्प लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी संकल्प को और अधिक पुष्ट करने के लिए जन्मदिवस मनाया जाना चाहिए। डा. नड्डा ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर हवन के साथ गायत्री तीर्थ से शुभकामना मिलना गौरवान्वित करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed