{"_id":"681b22e1c51a9b30aa07d755","slug":"union-home-minister-amit-shah-online-meeting-cm-cs-were-present-mock-drill-preparation-uttarakhand-news-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: केंद्रीय गृह मंत्री ने कीऑनलाइन बैठक, सीएम समेत उच्चाधिकारी मौजदू, मॉकड्रिल की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: केंद्रीय गृह मंत्री ने कीऑनलाइन बैठक, सीएम समेत उच्चाधिकारी मौजदू, मॉकड्रिल की तैयारियों पर चर्चा
Wed, 07 May 2025 02:46 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 07 May 2025 02:46 PM IST
सार
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों व उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री ने ऑनलाइन बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं।
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
वहीं प्रशासन और सिविल डिफेंस ने आज बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एयर रेड सायरन बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। इसके लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी शहर में पांच इलाकों में इस तरह का अभ्यास करेंगे।