फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Forest, Environment and Climate Change Minister Bhupendra Yadav meets CM Pushkar Singh Dhami

मुलाकात: सीएम धामी ने उठाया केंद्र सरकार में लंबित प्रस्तावों का मसला, केंद्रीय मंत्री ने दिया समाधान का भरोसा

Sat, 30 Apr 2022 02:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Apr 2022 02:00 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने भूपेंद्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान एफआरआई में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

विज्ञापन
Union Forest, Environment and Climate Change Minister Bhupendra Yadav meets CM Pushkar Singh Dhami
मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड के केंद्र में लंबित मामलों का शीघ्र समाधान होगा।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह भरोसा दिया। मुख्यमंत्री आवास पर हुई भेंट के दौरान धामी ने केंद्र सरकार में लंबित राज्य के प्रस्तावों का मसला उठाया और उनके शीघ्र समाधान का अनुरोध किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से वन विभाग के एनओसी एवं क्लीयरेंस से संबंधित केंद्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस दौरान दोनों के मध्य वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...खुशखबर: पार्किंग की चुनौती से मिलेगा छुटकारा, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए 16 शहरों में बनेगी टनल पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान एफआरआई में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। प्रोजेक्ट एलीफेंट एवं कैंपा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने उत्तराखंड को वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed