फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UNION BUDGET : 'Take care to make up for the damage caused by the corona crisis'

व्यापारियों ने वित्त मंत्री को पत्र लिख बजट में राहत प्रदान करने की रखी मांग

Fri, 29 Jan 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
UNION BUDGET : 'Take care to make up for the damage caused by the corona crisis'
देहरादून। कोरोना काल के बाद से आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारियों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी संगठन प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में वित्त मंत्री को पत्र लिखकर बजट में व्यापारियों को राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि बजट में सरकार अगले वित्त वर्ष में खर्चों में कटौती को प्राथमिकता देगी और विकास क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करेगी। साथ ही अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार उचित कदम उठाएगी। व्यापारियों के अनुसार सरकार बजट में विशेष ध्यान देकर नीतिगत निर्णय से देश की आर्थिक विकास को गति प्रदान कर सकती है। सरकार को देश के किसानों के लिए एक सकारात्मक संदेश देने की जरूरत है। सरकार की ओर से पेश किए गए तीन कृषि कानून आय बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा हैं, लेकिन अब इसमें बदलाव की आवश्यकता है। सरकार को किसानों के लिए भंडारण और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बजट में ठोस प्रयास करने चाहिए। उर्वरकों और अन्य रसायनों को रियायती दरों पर किसानों को उपलब्ध कराना चाहिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनके उत्पादों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए। कोरोना महामारी के कारण देश के स्वास्थ्य प्रणाली पर अधिक ध्यान एकत्रित करने की आवश्यकता है। पत्र प्रेषित करने वालों में संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed