{"_id":"669f4db2448c9b6b3b0eed58","slug":"union-budget-2024-government-will-help-uttarakhand-in-case-of-losses-caused-by-cloudburst-and-landslides-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: सीतारमण के बजट में दिखी पहाड़ की पीड़ा की परवाह, उत्तराखंड को मिला स्पेशल सहायता पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: सीतारमण के बजट में दिखी पहाड़ की पीड़ा की परवाह, उत्तराखंड को मिला स्पेशल सहायता पैकेज
Tue, 23 Jul 2024 02:38 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:38 PM IST
सार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश किया। आइए आपको बताते है कि उत्तराखंड को आम बजट से क्या मिला है।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल प्राकृतिक आपदाओं का दर्द झेलने वाले हिमालयी राज्य उत्तराखंड की चिंता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में दिखी। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्रीय सहायता देने का जिक्र किया। उनकी इस घोषणा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार खासी उत्साहित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी कहते हैं, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार मानकों के अनुरूप हमारी सहायता करती है। इस बार बजट भाषण में उत्तराखंड का प्रमुखता से जिक्र हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि बादल फटने और भूस्खलन से होने वाली क्षति पर हमें केंद्र से अतिरिक्त सहायता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड को हर साल वनाग्नि, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने की घटनाओं से सैकड़ों करोड़ रुपये की जानमाल हानि होती है। जोशीमठ भू-धंसाव की घटना ताजा उदाहरण है, जिसके पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार विशेष पैकेज की स्वीकृति दी है। बजट में पहाड़ की सबसे बड़ी पीड़ा की परवाह राज्य को राहत देने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन
Union Budget: विपक्ष ने बजट को बताया निराशाजनक, सीएम धामी बोले- कांग्रेस को हर जगह निराशा ही दिखाई देती है
हजारों गांवों के सड़कों से जुड़ने का सपना पूरा होने की उम्मीद
उत्तराखंड में आज भी तीन से चार हजार गांवों सड़कों से नहीं जुड़ पाए हैं, लेकिन बजट में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की चौथे चरण योजना शुरू करने का जिक्र प्रमुखता से हुआ है। सीएम कहते हैं कि पीएमजीएसवाई के नए मानकों से उत्तराखंड को भी बड़ा लाभ मिलेगा और यहां के गांव सड़कों से जुड़ सकेंगे। उधर, आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यदि आबादी का मानक 100 से 200 का होता है, तो इससे राज्य के हजारों गांवों में सड़क पहुंचने का सपना पूरा हो सकता है।
Union Budget: सीएम धामी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस ने निराशाजनक, पढ़ें क्या बोले पक्ष-विपक्ष के नेता
केंद्रीय करों में 2,217 करोड़ बढ़ा राज्य का हिस्सा
केंद्रीय बजट से इस बार राज्य सरकार को केंद्रीय करों से 2,217 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। केंद्रीय करों में राज्य के अंश के तौर पर प्रदेश के लिए 13,943 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में उत्तराखंड को 11,726 करोड़ की राशि केंद्रीय करों में राज्य के अंश के रूप में प्राप्त हुई थी। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन कहते हैं, बढ़ी हुई राशि से राज्य को लाभ होगा। उनके मुताबिक, दीर्घ अवधि के ऋण की सीमा बढ़ाए जाने का फायदा होगा।